Palghar में फडणवीस का वादा, बोले - जब तक देवा भाऊ हैं, लाडली बहन योजना बंद नहीं होगी

Thane News: पालघर में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि वाढवण पोर्ट से 10 लाख नौकरियां बनेंगी। लाडली बहन योजना जारी रहेगी और जिले को ‘चौथी मुंबई’ बनाने का लक्ष्य है।
CM Fadnavis On Palghar Development
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया X )
Published on: 
Updated on: 

CM Devendra Fadnavis In Palghar: जिले में हो रहे नगर परिषद चुनावों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को पालघर जिले के दहाणू में भाजपा के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार भरत राजपूत के लिए प्रचार जनसभा को संबोधित किया।

उसके बाद, उन्होंने पालघर में भाजपा नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार कैलाश म्हात्रे के लिए प्रचार जनसभा को संबोधित किया। पालघर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि, अपने कार्यकाल में हमने पालघर जिले को एक अच्छी सुविधाओं वाला मॉडल मुख्यालय देने का काम किया है।

वाढवण पोर्ट बनने से 10 लाख नौकरियों का सृजन

जिले में रोजगार निर्माण करने की दृष्टि से वाढवण पोर्ट बनाया जा रहा है। इसी के चलते स्थानीय मछुआरों को स्किल बेस ट्रेनिंग दी जा रही है।

देवा भाऊ के रहते बंद नहीं होगी लाडली योजना

वाढवण पोर्ट बनने के बाद, पालघर जिले में 10 लाख नौकरियां निर्माण होगी, उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में जब पोर्ट बनेगा, तब स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए नौकरियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, पालघर जिले में जिस स्पीड से अलग-अलग प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, उसे देखें तो पालघर जिले में चौथी मुंबई बन रही है।

हमें कुर्सी के लिए या फिर झंडा फहराने के लिए नगर परिषद नहीं चाहिए, बल्कि शहर का विकास करने के लिए चाहिए, हम एक सुनियोजित पालघर बनाना चाहते है। इसके लिए हमें एक अच्छे नगराध्यक्ष की जरूरत है जो हमारे बनाए प्लान पर काम करें, जो कैलाश म्हात्रे के रूप में मिल सकते हैं, जो प्रधानमंत्री के विकास का ब्लूप्रिट आप तक पहुंचा सके। इस मौके घर उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं को भरोसा दिलाया कि, जब तक यह देवा भाऊ है तब तक लाडली बहन योजना बंद नहीं होगी, और अब हम इन लाडली बहनों को लखपति दीदी बनाना चाहते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com