Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होटल मालिक की पिटाई मामले में पलावा सिटी मैनेजमेंट ने दी सफाई, सुरक्षा गार्डों को किया सस्पेंड

पलावा सिटी में खाने पहुंचाने गए होटल संचालक की सुरक्षाकर्मीयों द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर सफाई देते हुए पलावा सिटी के प्रवक्ता ने कहा कि पलावा सिटी मैनेजमेंट एसोसिएशन इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करता है।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jun 27, 2024 | 04:00 PM

होटल मालिक की पिटाई मामले में पलावा सिटी मैनेजमेंट ने दी सफाई (फोटोः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबईः मुंबई के डोंबिवली खोनी पलावा की हाई प्रोफाइल सोसायटी ( पलावा सिटी मैनेजमेंट एसोसिएशन ) में खाने पहुंचाने गए होटल संचालक की सुरक्षाकर्मीयों द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ। अब इस मामले पर पलावा सिटी मैनेजमेंट एसोसिएशन के तरफ से सफाई दी गई है। एसोसिएशन ने कहा कि पलावा सिटी मैनेजमेंट इस तरह के घटना का समर्थन नहीं करता है।

पलावा सिटी मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा कि पलावा सिटी मैनेजमेंट एसोसिएशन इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करता है। एसोसिएशन ने कहा कि मारपीट की घटना में शामिल सुरक्षा कर्मीयों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया है। हमारी टीम अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि पलावा सिटी मैनेजमेंट एसोसिएशन इस मामले की जांच में सभी आवश्यक सहायता करती रहेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि जिस होटल मालिक (अभिषेक जोशी) को पिटा गया, वह पलावा सिटी के ही एक फ्लैट में रहता है। डोंबिवली के पास खोनी पलावा हाई प्रोफाइल सिटी में 22 जून की शाम को फुड की डिलीवरी देने आए व्यक्ति को सुरक्षाकर्मीयों ने अंदर प्रवेश करने से रोक दिया। पार्सल का लेकर अभिषेक अपने होटल के स्टाफ के साथ पलावा सिटी में आए। लेकिन जब अभिषेक ने अपने स्टाफ को अंदर जाने के लिए कहा। उस दौरान सुरक्षाकर्मीयों ने उसे अंदर जाने से रोक दिया।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली: 7 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के विरोध में चामोर्शी बंद, पुलिस थाने का घेराव और चक्काजाम

Fatty Liver: फैटी लिवर का घरेलू इलाज क्या है? यहां जानिए कुछ असरदार नुस्खे

नासिक विधान परिषद चुनाव का सस्पेंस खत्म; गोकुल गिते ने पीछे खींचे कदम, महायुति के नरेंद्र दराडे की राह आसान

राकां स्थापना दिवस पर नेताओं की जुबानी जंग, तटकरे-भुजबल के बीच मंच से तीखी नोकझोंक

इस दौरान सुरक्षाकर्मी के कुछ साथी भी मौके पर आ गए और अभिषेक को गाली देने लगे। यही नहीं सुरक्षाकर्मी ने अपने साथीयों के साथ मिलकर अभिषेक को बेरहमी से पिटा। इस बीच, जिस महिला ने यह ऑर्डर किया था, वह भी बीच बचाव करने गई, लेकिन उसके बाद भी सिक्योरिटी गार्ड ने उसकी पिटाई कर दी। इस हमले में अभिषेक बूरी तरह से घायल हुआ है। मामले का शिकायत मानपाड़ा पुलिस थाने में की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Palava city management association statement on security guards brutally beat up case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2024 | 03:31 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.