Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पश्चिम रेलवे पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान, आरपीएफ ने सात चोरों को किया गिरफ्तार

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा
Updated On: May 12, 2022 | 09:54 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पश्चिम रेलवे (Western Railway) के आरपीएफ (RPF) के माध्यम से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान (Operation Yatri Suraksha Campaign) का असर दिख रहा है। मात्र दो दिनों में ही मोबाइल फोन (Mobile Phone) और बैग जैसे यात्री सामान चोरी में शामिल सात चोरों को पकड़ा गया है। सीपीआरओ सुमित ठाकुर के अनुसार, आरपीएफ क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (सीपीडीएस) की टीम ने बोरीवली स्टेशन पर दो अलग-अलग मामलों में दो संदिग्ध मोबाइल चोरों को पकड़ा, जिन्होंने अलग-अलग दिन को 18,000 रुपए से अधिक मूल्‍य के मोबाइल फोन और नकदी की लूटा था। दोनों चोरों को स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ कर जीआरपी बोरीवली को सौंप दिया गया। 

इसी तरह सीपीडीएस की टीम ने चर्चगेट स्टेशन पर तीन अलग-अलग मामलों में 5 संदिग्ध चोरों को पकड़ने में सफलता पाई।  73,000 रुपए से अधिक मूल्‍य के दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप की चोरी की गई थी। सभी संदिग्धों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया।

RPF’s Operation Yatri Suraksha helps in putting criminals behind bar.. Crime Prevention & Detection Squad of RPF caught 7 suspects in 5 different cases in just 2 days, handed them to GRP.@RailMinIndia@drmbct pic.twitter.com/8C912hRmp7 — Western Railway (@WesternRly) May 12, 2022

155 चोर पकड़ाए

पश्चिम रेलवे के आरपीएफ ने 2022 में अब तक 155 चोरों और लूट के 13 आरोपियों को पकड़ा है। ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे आरपीएफ ने मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर एक विशेष अपराध रोकथाम और जांच दस्ता (सीपीडीएस) का गठन किया है जो अपराधियों को पकड़ने के लिए स्रोत की जानकारी एकत्र करके सूझबूझ से कार्य करता है। केवल दो दिनों में ही आरपीएफ सीपीडीएस टीमों ने 5 मामलों में चोरों को पकड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

’30 लाख दो वरना बाबा सिद्दीकी जैसा होगा हाल’, बोरीवली में ज्वेलरी व्यापारी को बिश्नोई गैंग की धमकी

BMC Education Budget: मुंबई के स्कूलों का 4248 करोड़ से होगा कायाकल्प; जानें स्टूडेंट्स के लिए क्या है खास

मुंबई की जहरीली हवा सुधारने के लिए सरकार का ‘AI प्लान’, अनिल परब के सवाल पर फडणवीस और पंकजा मुंडे ने दिया जवाब

बीएमसी का 81 हजार करोड़ का महाबजट पेश: छात्राओं को FD और मुंबईकरों को इंफ्रा का तोहफा, जानें बड़ी बातें

Operation yatri suraksha campaign on western railway rpf arrested seven thieves

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2022 | 09:54 PM

Topics:  

  • Borivali Station
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.