महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर-3 की चर्चा तेज, मंत्री उदय सामंत से मिले भास्कर जाधव, संजय राउत ने दिया बड़ा बयान

Maharashtra Operation Tiger 3: महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर-3 की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भास्कर जाधव और उदय सामंत की मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज हो गई है। इस पर संजय राउत ने पलटवार किया है।
Maharashtra Operation Tiger 3
संजय राउत, उदय सामंत, भास्कर जाधवसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ठाकरे गुट के विधायक भास्कर जाधव की उद्योग मंत्री उदय सामंत से मुलाकात

  • महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर 3 की चर्चा तेज

  • संजय शिरसाट ने दावा- कई नेता और विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में

  • संजय राउत ने इन अटकलों बताया बेबुनियाद

Bhaskar Jadhav Uday Samant Meeting: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ऑपरेशन टाइगर 3 की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और विधायक भास्कर जाधव ने राज्य के उद्योग मंत्री और शिंदे गुट के नेता उदय सामंत से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में ऑपरेशन टाइगर-3 की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

कयास लगाए जा रहे थे कि भास्कर जाधव जल्द ही एकनाथ शिंदे की पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इन अटकलों पर विराम लगाते हुए ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने तीखा बयान दिया है और उदय सामंत के साथ-साथ शिंदे गुट पर जमकर निशाना साधा है।

संजय राउत ने खारिज की बगावत की अटकलें

मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने भास्कर जाधव के पार्टी बदलने की खबरों को खारिज किया। राउत ने कहा कि उदय सामंत राज्य के उद्योग और संरक्षक मंत्री हैं। वे किसी एक पार्टी के मंत्री नहीं हैं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के हैं। उनसे कोई भी मिल सकता है, हम लोग भी कई मंत्रियों से अपने काम के सिलसिले में मिलते रहते हैं। किसी की मुलाकात का यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि राज्य में कोई ऑपरेशन टाइगर चल रहा है।

Maharashtra Operation Tiger 3
अभी तक नहीं पहुंची BMC की टीम, मुंबई के भिंडी बाजार में हलचल; दाऊद के पुश्तैनी घर पर तोड़क कार्रवाई का इंतजार

भास्कर जाधव शिवसेना (UBT) के निष्ठावान नेता

संजय राउत ने आगे कहा कि भास्कर जाधव शिवसेना (UBT) के निष्ठावान और मजबूत नेता हैं। वे इतने नासमझ नहीं हैं कि कोई भी मंत्री कुछ कह दे और वे बिना सोचे-समझे कोई बड़ा फैसला ले लें। उदय सामंत पर तंज कसते हुए राउत ने कहा कि खुद सामंत अपने राजनीतिक जीवन में 5 से 10 बार पार्टियां बदल चुके हैं, इसलिए उन्हें इस तरह के ऑपरेशन पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

संजय शिरसाट का दावा- कई नेता संपर्क में

दूसरी ओर, शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट के बयान से उद्योग मंत्री उदय सामंत के उस बयान को बल मिला है जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र में जल्द ऑपरेशन टाइगर-3 शुरू होने के संकेत दिए थे। संजय शिरसाट ने सामंत के बयान का पूरी तरह समर्थन किया है। शिरसाट ने मीडिया से खुलकर कहा कि उदय सामंत ने जो कहा है, वह बिल्कुल सच है।

Maharashtra Operation Tiger 3
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में घंटाें की देरी, टिकट काउंटर पर जमकर हुआ हंगामा! रिफंड का ऐलान

एकनाथ शिंदे करेंगे अंतिम फैसला

संजय शिरसाट ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के कई नेता, मौजूदा विधायक और पार्टी पदाधिकारी लगातार उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। हालांकि, किसे पार्टी में शामिल करना है और कब करना है, इसका अंतिम फैसला और सही समय तय करना पूरी तरह से एकनाथ शिंदे के हाथ में है। शिरसाट के इस बयान के बाद से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल और बढ़ गई है।