पृथ्वीराज चव्हाण को कांग्रेस दिखाएगी पार्टी से बाहर का रास्ता? BJP ने सेना के अपमान का उठाया मुद्दा
Prithviraj Chavan Controversy: ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के बयान को भाजपा ने राष्ट्रविरोधी बताया। BJP ने कांग्रेस से माफी और चव्हाण को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण (सोर्स: सोशल मीडिया)
BJP Demanded Prithviraj Chavan Expelled From Congress: पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को दोहराया कि 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले दिन पाकिस्तान से हवाई संघर्ष में भारत को “पूरी तरह से हार” का सामना करना पड़ा था। इस पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सेना का अपमान और राष्ट्रविरोधी करार दिया है।
ऑपरेशन सिंदूर पर बयानबाजी से गरमाई राजनीति
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने गुरुवार को अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि वह मानते हैं कि 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले दिन पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष में भारत को पूरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। चव्हाण ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सैन्य अभियान पर अपनी टिप्पणियों के लिए आलोचनाओं के बावजूद माफी मांगने से इनकार कर दिया है।
भाजपा ने की निष्काषित करने की मांग
भारतीय जनता पार्टी ने चव्हाण की टिप्पणी को “राष्ट्रविरोधी” करार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चव्हाण पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को भारतीय सेना के अपमान के लिए पार्टी नेता की ओर से देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने कांग्रेस से मांग की है कि वह चव्हाण को पार्टी से निष्कासित करे।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
यह भी पढ़ें:- EVM पर कांग्रेस से किनारा, फिर सुप्रिया सुले की शाह से मुलाकात, महाराष्ट्र में शरद पवार करेंगे खेला
कांग्रेस की चुप्पी पर उठे सवाल
सैयद जफर इस्लाम ने चव्हाण की टिप्पणियों पर कांग्रेस पार्टी की चुप्पी की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व की यह चुप्पी ही पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है। इस्लाम ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सीधे अपील की है कि वे चव्हाण की टिप्पणियों के लिए देश से माफी मांगें और उन्हें तुरंत पार्टी से निष्कासित करें। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब देश की सुरक्षा और सेना के मनोबल का मुद्दा राजनीतिक चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। चव्हाण के लगातार अपने बयान पर कायम रहने से यह विवाद और गहराता जा रहा है।
