Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र के 30 मेडिकल कॉलेजों पर मंडराया संकट, NMC ने भेजा कारण बताओ नोटिस, देखें लिस्ट

महाराष्ट्र के 30 मेडिकल कॉलेजों पर अब संकट मंडरा रहा है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने मेडिकल कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इस लिस्ट में देखें पूरे महाराष्ट्र से शामिल मेडिकल कॉलेजों के नाम।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 21, 2025 | 09:01 PM

एनएमसी ने लिया एक्शन (सौजन्य-सोशल मीडिया, ग्रोक)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने मेडिकल कॉलेजों में सीटों के वार्षिक नवीनीकरण के लिए की गई जांच में महाराष्ट्र के 30 मेडिकल कॉलेजों को आवश्यक मानकों पर खरा न उतरने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी की है। इन संस्थानों में राज्य के हाल ही में मान्यता प्राप्त 10 मेडिकल कॉलेज, मुंबई महानगरपालिका का मेडिकल कॉलेज और पुणे स्थित सेना का मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं।

एनएमर्सी द्वारा जारी नोटिस का जवाब संतोषजनक न होने के कारण आयोग ने सीधे राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और डीएमईआर (वैद्यकीय शिक्षण व संशोधन संचालनालय) के संचालक को आयोग के समक्ष उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मूल्यांकन में एनएमसी के प्री-अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (UGMEB) ने 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए एमएसएमईआर नियम 2023 के तहत सीटों के नवीनीकरण की प्रक्रिया चलाई।

आवश्यक बुनियादी ढांचा भी नहीं मौजूद

इस प्रक्रिया के अंतर्गत- कॉलेजों द्वारा जमा किए गए स्वघोषणापत्र, आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से शिक्षक उपस्थिति डेटा, मेडिकल और बुनियादी सुविधाएं का गहन मूल्यांकन किया गया। इस जांच में पाया गया कि कई कॉलेजों में शिक्षकों की संख्या अपर्याप्त है। मेडिकल सुविधाएं और आवश्यक बुनियादी ढांचा भी मौजूद नहीं है। इसके चलते 30 मेडिकल कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में ट्रैफिक का तांडव: द्वारका ग्रेड सेपरेटर बना मुसीबत, पुणे मार्ग पूरी तरह बंद; वैकल्पिक मार्ग भी जाम

मुसलमान कुत्तों से बदतर…डोनाल्ड ट्रंप के सांसद ने X पर किया विवादित पोस्ट, सोशल मीडिया पर लगी आग; मचा बवाल

मुस्लिमों को अब नहीं मिलेगा 5% आरक्षण, अदालती फैसलों का हवाला देकर महाराष्ट्र सरकार ने बदला नियम

कुंभ 2027: नासिक महानगरपालिका की अहम बैठक, कुंभ तैयारियों पर फोकस; महासभा में करोड़ों के प्रस्ताव

कॉलेजों द्वारा भेजे गए उत्तर असंतोषजनक पाए गए हैं। साथ ही यह भी देखा गया कि संस्थानों ने पहले पाई गई खामियों को सुधारने के कोई गंभीर प्रयास नहीं किए हैं। इन सबको देखते हुए एनएमसी ने अब राज्य के शीर्ष चिकित्सा अधिकारियों को सीधे उपस्थित होने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई राज्य की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है।

IIT बॉम्बे में जासूस? 14 दिनों से कैंपस में जमाया था डेरा, कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार

इन महाविद्यालयों को भेजी गई नोटिस

गतवर्ष मान्यता प्राप्त 10 शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालयों में से मुंबई, अंबरनाथ, अमरावती, हिंगोली, वाशिम, गडचिरोली, जालना, बुलढाणा और भंडारा इन 9 संस्थाओं सहित सोलापुर के डॉ. वैशंपायन मेमोरियल वैद्यकीय महाविद्यालय, बारामती, रत्नागिरी, अकोला, चंद्रपुर, गोंदिया, उस्मानाबाद, सातारा, अलीबाग, जलगांव, मिरज, नंदुरबार, परभणी, सिंधुदुर्ग, नागपुर के इंदिरा गांधी वैद्यकीय महाविद्यालय, यवतमाल के वसंतराव नाईक वैद्यकीय महाविद्यालय, कोल्हापुर के राजश्री छत्रपति शाहू महाराज शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय, धुलिया के भाऊसाहब हिरे शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय, पुणे का आर्म्ड फोर्स वैद्यकीय महाविद्यालय, नांदेड़ का डॉ. शंकरराव चव्हाण शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय और मुंबई महानगरपालिका का शीव रुग्णालय शामिल हैं।

Nmc notice to 30 medical colleges maharashtra see list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2025 | 09:01 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra News
  • NMC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.