-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- New Start Up City Will Be Built In Maharashtra Sidbi Gave 200 Crores Chief Minister Fadnavis Gave Information
‘महाराष्ट्र में जल्द होगा इनोवेशन सिटी का निर्माण’, स्टार्ट-अप डे पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस
- Written By: आंचल लोखंडे
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर देश भर से जुटे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्टार्टअप में महाराष्ट्र नंबर एक पर है, जल्द ही नवाचार सिटी का निर्माण किया जाएगा।

महाराष्ट्र में बनेगी नई स्टार्ट-अप सिटी। (सौजन्य सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत सरकार ने 16 जनवरी 2021 को नेशनल स्टार्टअप डे घोषित किया था। इसके बाद से ही हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारतीय स्टार्टअप के इको सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा इस दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को नेशनल स्टार्टअप डे पर देश भर के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्टार्टअप में महाराष्ट्र नंबर एक पर है, जल्द ही इनोवेशन सिटी का निर्माण किया जाएगा।
सीएम फडणवीस ने कहा कि समय की आवश्यकता को देखते हुए, स्टार्टअप नीति का एक नया मसौदा तैयार किया गया है, जिसे उद्यमियों के सुझाव के साथ जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि भारतीय लघु औद्योगिक विकास बैंक यानी सिडबी ने स्टार्ट-अप के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। प्रत्येक क्षेत्रीय विभाग को 30 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जियो वर्ल्ड सेंटर में कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग के तहत राज्य नवाचार सोसायटी द्वारा आयोजित ‘एम्पावरिंग इनोवेशन, एलिवेटिंग महाराष्ट्र’ विषय पर आधारित ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।
दिग्गज हस्तियां रही उपस्थित
इस अवसर पर कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, कौशल विकास और उद्यमिता विभाग के सचिव गणेश पाटिल, आयुक्त प्रदीप कुमार डांगे, व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण निदेशालय के निदेशक सतीश सूर्यवंशी, मेरिको लिमिटेड के अध्यक्ष हर्ष मारीवाला, अपग्रेड और स्वदेस फाउंडेशन के सह-संस्थापक रोनी स्क्रूवाला, नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर, स्ट्राइड वेंचर्स और स्ट्राइडवन के संस्थापक इशप्रीत सिंह गांधी, आईआईटी के पूर्व छात्र कल्याण चक्रवर्ती, गो इंडिया की प्रबंध निदेशक इप्सिता दासगुप्ता उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
जनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
सरकार को समाधान खोजना था, वे अस्पताल ले गए… भाजपा सरकार पर भड़के कांग्रेस नेता हुसैन दलवई
डॉक्टरों से मारपीट मामला: शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बड़ा झटका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द की जमानत
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: 500 हाथियों जितनी भारी TBM की असेम्बलिंग कर समुद्र के नीचे सुरंग बनाने का काम शुरू
1000 स्टार्ट-अप्स उपस्थित
महाराष्ट्र सहित देश भर से प्रौद्योगिकी, कृषि, सेवा क्षेत्र, फार्मास्यूटिकल्स और पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के 1000 से अधिक स्टार्ट-अप्स ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “नए उद्यमियों और महिला उद्यमियों के नवाचार को सक्षम बनाकर महाराष्ट्र का विकास किया जाएगा। जब देश में स्टार्ट-अप शुरू हुए थे, तब 471 स्टार्ट-अप थे, आज देश में एक लाख 57 हजार स्टार्ट-अप हैं।
राज्य में 26000 स्टार्ट-अप
राज्य में 26000 स्टार्ट-अप हैं। हम एक अभियान चला रहे हैं जिसमें महिलाएं स्टार्ट-अप में सभी पदों पर होंगी। महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहाँ सबसे अधिक महिला निदेशक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र स्टार्ट-अप में शीर्ष सात राज्यों में से एक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमी, दूरदर्शी निवेशक, नीति निर्माता, इनक्यूबेटर, विश्वविद्यालय उद्योग में बदलाव के अग्रदूत हैं। मुंबई वित्तपोषण में सबसे आगे है, जबकि पुणे प्रौद्योगिकी और नवाचार का केंद्र है। हमारे टियर-2 और टियर-3 शहर महाराष्ट्र के विकास में बड़ा योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नासिक, नागपुर, छत्रपती संभाजी नगर और कोल्हापुर जैसे शहर स्टार्टअप को प्रोत्साहित कर रहे हैं और एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण कर रहे हैं।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महाराष्ट्र देश की स्टार्ट-अप राजधानीः लोढा
कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत देश में कौशल विकास की शुरुआत की गई है, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में कौशल विकास विभाग को बढ़ावा दिया है। मुख्यमंत्री राज्य में स्टार्ट-अप को दुनिया के सामने ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत को दुनिया में नंबर एक बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ सबके प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्टार्ट-अप निश्चित रूप से देश को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।
महिलाओं को उद्योग में भरपूर अवसरः फाल्गुनी
नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर ने कहा कि महिलाओं के उद्योग में सबसे आगे आने के लिए सरकारी नियमों में कोई बाधा नहीं है। महाराष्ट्र देश की स्टार्ट-अप राजधानी है और महिलाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। महाराष्ट्र में महिला उद्यमियों की संख्या देश में सबसे अधिक है। इस अवसर पर अहिल्यादेवी होल्कर स्टार्टअप के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कौशल विकास विभाग के सचिव गणेश पाटिल ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। कौशल विकास सोसायटी के अतिरिक्त सीईओ अनिल सोनवणे, स्टेट इनोवेशन सोसाइटी के संयुक्त सीईओ डॉ. विकास नाइक, प्रबंधक अमित कोठावडे उपस्थित थे।
New start up city will be built in maharashtra sidbi gave 200 crores chief minister fadnavis gave information
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM













