‘बंगाल-तमिलनाडु में NDA की जीत तय!’ अमित शाह का दावा होगा सच? समर्थन में उतरी शिंदे की सेना
West Bengal Elections: शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार की तरह बंगाल और तमिलनाडु में भी जनता एनडीए को स्वीकार करेगी।
- Written By: प्रिया जैस
शाइना एनसी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Shiv Sena Shaina NC: शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दावों को दोहराते हुए कहा है कि आगामी चुनाव में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में एनडीए की जीत होगी। इस दौरान, शाइना एनसी ने विपक्ष पर एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अफवाहें फैलाने के आरोप लगाए।
शाइना एनसी ने सोमवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, “गृहमंत्री अमित शाह ने बिल्कुल स्पष्ट कहा है कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एनडीए की जीत होगी। यह कोई अति आत्मविश्वास नहीं है। गृहमंत्री ने यह कर दिखाया है और बिहार में दो तिहाई मतदाताओं ने एनडीए को स्वीकार किया है। उसी तरह पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की जनता एनडीए को स्वीकार करेगी।”
झूठ फैलाने का काम कर रहा विपक्ष
विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाइना एनसी ने कहा, “विपक्ष सिर्फ झूठ फैलाने का काम करता है। विपक्ष अफवाहें फैलाते हैं कि 84 लाख मतदाताओं को हटाया जाएगा। 54 लाख मतदाताओं का फॉर्म कहां है? अफवाहें फैलाना और झूठे नैरेटिव गढ़ना यही विपक्ष का काम रह गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
मुंबई: मुहर्रम के जुलूस में पेन किलर बताकर जहरीली कैप्सूल बांट रहा था शख्स, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Vadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में चर्चा को लेकर शिवसेना ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को 150 साल हो गए हैं। जब संसद में इस पर चर्चा हो रही है, राहुल गांधी गायब हैं। बताइए, उनकी प्राथमिकताएं कहां हैं? रामलीला मैदान में रहना या ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा करना?”
वंदे मातरम पर बोली शिवसेना
शाइना एनसी ने कहा, “‘वंदे मातरम’ हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है। जब हम ‘भारत की अनेकता में एकता’ की बात करते हैं, तब याद रखना चाहिए कि 1950 में जब यह राष्ट्रगीत बना, तब बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और रवींद्रनाथ टैगोर के सुंदर संगीत ने इसे स्थापित किया।”
यह भी पढ़ें – NCP नेता गीता हिंगे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पति गंभीर, गड़चिरोली में पसरा मातम
इसी बीच, शिवसेना प्रवक्ता ने गोवा के नाइट क्लब में आग लगने के कारण हुई 25 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “अरपोरा में जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। नाइट क्लब के मालिकों को कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ दंड भी मिलना चाहिए।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
