NCP में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर घमासान: सुनेत्रा पवार को नोटिस जारी, पार्थ पवार ने शरद पवार से की मुलाकात

Maharashtra Politics NCP Split: NCP में सुनेत्रा पवार के अध्यक्ष चुने जाने को असंवैधानिक बताते हुए रिमाइंडर नोटिस भेजा गया है। वहीं, पार्थ पवार ने शरद पवार से मुलाकात की है।
Turmoil over NCP national president post: Notice issued to Sunetra Pawar
शरद पवार, पार्थ पवार, सुनेत्रा पवार सोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

NCP National President Row: दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) में सुनेत्रा पवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार और प्रफुल पटेल को दोबारा रिमाइंडर नोटिस भेजा है।

26 फरवरी के चुनाव पर उठाए सवाल

सच्चिदानंद सिंह का आरोप है कि 26 फरवरी 2026 को हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव गैर-संवैधानिक था। उनका दावा है कि चुनाव प्रक्रिया के लिए कोई अधिकृत चुनाव प्राधिकरण मौजूद नहीं था। सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें और अन्य प्रतिनिधियों को चुनाव में हिस्सा लेने अथवा मतदान करने का अवसर नहीं दिया गया। उनके अनुसार, इसी प्रक्रिया के आधार पर सुनेत्रा पवार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।

पहले भी भेजा था नोटिस

सिंह इससे पहले 9 जुलाई 2026 को भी पार्टी नेतृत्व को नोटिस भेज चुके हैं। उस नोटिस में उन्होंने सुनेत्रा पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताई थी। अब रिमाइंडर नोटिस भेजे जाने से पार्टी के भीतर विवाद और बढ़ने के संकेत हैं।

अजीत पवार के बारामती विमान हादसे में निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।

Turmoil over NCP national president post: Notice issued to Sunetra Pawar
छात्रों की गूंज पर फडणवीस और कांग्रेस आमने-सामने, सतेज पाटिल बोले- भारी समर्थन से BJP बौखलाई

पार्थ पवार की शरद पवार से मुलाकात

इसी बीच, NCP के अजित गुट के सांसद पार्थ पवार ने NCP के शरद गुट के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। मुंबई स्थित शरद पवार के आवास 'सिल्वर ओक' में दोनों नेताओं के बीच करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई।

इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। एक ओर सुनेत्रा पवार के अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के भीतर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्थ पवार की शरद पवार से लंबी मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दे दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com