भारत को नेपाल की मदद के लिए चलाना चाहिए रेस्क्यू ऑपरेशन... NCP-SP प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने जताया दुख

NCP SP Naseem Siddiqui Nepal Floods: नेपाल में आई बाढ़ पर NCP-SP प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने दुख जताया। उन्होंने भारत सरकार से नेपाल में लापता लोगों की जान बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की अपील की।
ncp sp naseem siddiqui demands india rescue operation nepal floods
एनसीपी-एसपी प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

NCP SP Naseem Siddiqui Demands India Rescue Operation: नेपाल त्रासदी पर एनसीपी-एसपी प्रवक्ता ने जताया दुख, बोले- भारत को पड़ोसी की मदद के लिए चलाना चाहिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

नेपाल में आई भीषण बाढ़ त्रासदी पर एनसीपी-एसपी प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और भारत के लोगों की पूरी हमदर्दी नेपाल के लोगों के साथ है।

उन्होंने सरकार को बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने, लापता लोगों की जान बचाने और पड़ोसी होने के नाते भारत को नेपाल की हर संभव मदद करने की अपील की।

राजनीतिक दलबदल पर केंद्र और सांसदों पर निशाना

एनसीपी-एसपी प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी ने राजनीतिक दलबदल को लेकर केंद्र और सुप्रीम कोर्ट पर निशाना साधते हुए कहा, इन्हें सांसद कहने के बजाय आप गद्दार सांसद बोलें, तो ज्यादा अच्छा होगा। ये ममता बनर्जी के नाम पर वोट लेकर आए और सीबीआई के दबाव और पैसों की लालच में इन्होंने अपना मन परिवर्तन किया और एनडीए के साथ बैठ गए।

ये कार्रवाई स्पीकर को पहले ही कना चाहिए था। आजकल गद्दारों का जमाना है। कहते हैं कि जमीन और कमीन का जमाना है, यह उसी का उदाहरण है। जहां भी आप देखें, महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी हो, जो भी गद्दार हैं, उन्हें मदद कहां से मिल रहा है?

स्पीकर की भूमिका और पक्षपात का आरोप

उन्होंने कहा कि स्पीकर अपनी ड्यूटी से हटकर पक्षपात कर रहे हैं। इतनी देर में कार्रवाई कर रहे हैं, जब मामला सुप्रीमन कोर्ट में गया और सुनवाई बिल्कुल करीब है तो स्पीकर उनको नोटिस देते हैं। ये सीधा-सीधा कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्पीकर अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। ये एक तरीके से एनडीए के साथ जाने वालों की मदद है। जनता इनको आने वाले समय में सबक सिखाएगी।

ncp sp naseem siddiqui demands india rescue operation nepal floods
नेपाल में फंसे नागपुर के 106 पर्यटकों की वापसी! काठमांडू से दानापुर के लिए रवाना, CM फडणवीस की पहल आई काम

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के लिए हम सब लोगों के दिलों में बहुत इज्जत है। हम बड़ा सम्मान करते हैं, लेकिन पिछले दो चार सालों में या 10-12 सालों में जब से भाजपा सरकार आई है, सुप्रीम कोर्ट अपने लीग से हट गया है। वो सवाल कुछ होता है, जवाब कुछ होता है। सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद के मामले में कहा कि हम मानते हैं कि ये जमीन जो है बाबरी मस्जिद की है, लेकिन हम इसको मंदिर को दे रहे हैं।

न्याय प्रक्रिया और सरकारी हस्तक्षेप का दावा

एनसीपी-एसपी प्रवक्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कभी-कभी न्याय मिलता है, लेकिन जब सरकार का हस्तक्षेप होता है, तो न्याय नहीं मिलता है। मुझे लगता है कि जो गद्दार हैं, शायद उनके ही पक्ष में निर्णय जाएगा, या निर्णय इतना लंबा हो जाएगा कि उसकी कोई आवश्यकता नहीं रहेगी।

ncp sp naseem siddiqui demands india rescue operation nepal floods
गणेशोत्सव के दौरान प्रसाद में मिलावट मंजूर नहीं.. CM फडणवीस के तुकाराम मुंढे को निर्देश, अब चलेगा FDA का डंडा?

शीर्ष अदालत की निष्पक्षता पर शंका

उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट पक्षपात कर रहा है, यह मैं नहीं कह रहा हूं। यह तो पूरी दुनिया, पूरा मीडिया कह रहा है। जिस तरीके से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के मामले में जो टिप्पणियां की, आंदोलन चल रहा था, तो उन्होंने कहा कि मेरे पास समय नहीं है। कहीं ना कहीं एक सुप्रीम कोर्ट के कुछ जजों और सरकार में एक गठजोड़ बना हुआ है। इसलिए लोगों के मन में शंका है कि न्याय नहीं मिलेगा।

आपदा में नेपाल की मदद और विपक्ष का समर्थन

नेपाल में आपदा को लेकर उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। नेपाल के लोगों के साथ हम भारत के लोगों की पूरी हमदर्दी है, और इतने लोग जो लापता हैं, सरकार को बड़े पैमाने पर रस्क्यू ऑपरेशन चलाना चाहिए।

उसमें जो लोग बच सकते हैं, उनकी जान को बचाना चाहिए। दुनिया के तमाम मुल्कों को विशेष तौर पर भारत को, क्योंकि नेपाल हमारा पड़ोसी मुल्क है, तो उसकी पूरी तरीके से सरकार को मदद करनी चाहिए। इस परिस्थिति में विपक्ष को भी सरकार के साथ इस मुद्दे पे खड़े रहना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com