-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ncp Mp Supriya Sule Join All Party Delegations Un Security Council
Operation Sindoor: UN देशों के सामने भारत का पक्ष रखेगी सुप्रिया सुले, पीएम मोदी का जताया आभार
- Written By: प्रिया जैस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने के लिए सांसदों की सात समितियां गठित की हैं। इस समिति में सुप्रिया सुले को भी समूह का नेतृत्व करने के लिए शामिल किया गया है।

सुप्रिया सुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत वैश्विक मंच पर पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को दिए जा रहे निरंतर समर्थन को उजागर करने के उद्देश्य से एक बड़े पैमाने पर कूटनीतिक पहल की योजना बना रहा है। इस योजना के तहत भारत सरकार ने सर्वदलीय सांसदों के सात समूहों को ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने और यूएन देशों का दौरा करने के तैयार किया है। इस समिति में शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले को भी शामिल किया गया है।
एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने के लिए सांसदों की सात समितियां गठित की हैं। सुप्रिया सुले ने कहा, “कल मुझे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का फोन आया, जिन्होंने मुझे इनमें से किसी एक समिति का हिस्सा बनने के लिए कहा। यह बहुत स्पष्ट है कि जब हमारे देश का सवाल होता है, तो हम सब एक साथ होते हैं और अपने देश का पक्ष रखने के लिए दूसरे देशों में जाते हैं।”
10 दिनों तक चलेगा दौरा
उन्होंने कहा कि प्रत्येक समिति में पांच सदस्य होंगे जो करीब 10 दिनों का दौरा करेंगे और पांच से आठ देशों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, “समितियों के 23-24 मई को रवाना होने की संभावना है।” सुप्रिया सुले के साथ शिवसेना से एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को भी सर्वदलीय समूह में नेतृत्व के लिए चुना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Missing Link Project में धांधली का आरोप, सुप्रिया सुले ने की जांच की मांग, आयुक्त नवल किशोर से की मुलाकात
पेड़ों को अंधाधुंध काटने की मिल रही है सजा! बारिश की तबाही पर सुप्रिया सुले का महायुति सरकार पर बड़ा हमला
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
महाराष्ट्र में आपातकाल! नासिक में बादल फटने की आशंका और राज्य में भारी बारिश के बीच, सुप्रिया सुले की मांग
सुप्रिया सुले ने जताया आभार
सुप्रिया सुले ने कहा वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर मुझे सम्मानित महसूस हो रहा है।
I am honoured to join the all-party delegation representing India on the global stage. I humbly accept this responsibility and thank Hon’ble Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) ji, Minister Kiren Rijiju ji (@KirenRijiju), and the Ministry of External Affairs (@MEAIndia).… https://t.co/ndXLlCfP7V — Supriya Sule (@supriya_sule) May 17, 2025
सुप्रिया सुले ने सरकार का आभार जताते हुए कहा, “मैं विनम्रतापूर्वक इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्री किरेन रिजिजू और विदेश मंत्रालय को धन्यवाद देती हूं। साथ ही मैं बारामती लोकसभा क्षेत्र के लोगों के निरंतर समर्थन के लिए उनका बहुत आभारी हूं। हमारा मिशन आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का भारत का एकजुट और अटूट संदेश पहुंचाना है। हम एक राष्ट्र के रूप में खड़े हैं – गर्वित, मजबूत और अडिग। जय हिंद!”
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, लगभग 40 बहुदलीय सांसद सात समूह बनाकर दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों की यात्रा करेंगे। इस पहल का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को दिए जा रहे निरंतर समर्थन के बारे में सूचित करना और भारत द्वारा हाल ही में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर को उजागर करना है।
ये सांसद करेंगे नेतृत्व
यह दौरा 23 मई से शुरू होकर 10 दिनों तक चलने की उम्मीद है। सांसदों के समूह संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका और जापान सहित कई प्रमुख विश्व राजधानियों का दौरा कर सकते हैं। यह पहली बार होगा जब केंद्र कश्मीर और पाकिस्तान से उत्पन्न सीमा पार आतंकवाद पर भारत का रुख प्रस्तुत करने के लिए कई दलों के सांसदों को नियुक्त करेगा।
इस समिति में कांग्रेस से शशि थरूर, भाजपा से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जेडीयू से संजय कुमार झा, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी से सुप्रिया सुले और शिवसेना से श्रीकांत एकनाथ शिंदे को नेतृत्व की कमान सौंपी है।
Ncp mp supriya sule join all party delegations un security council
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पुलिस की एडवाइजरी, कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील
Jul 08, 2026 | 12:15 PMनितिन नवीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
Jul 08, 2026 | 12:14 PMयवतमाल: मारेगांव के कृषि केंद्रों में कीटनाशकों के दामों में भारी अंतर, एक ही दवा मगर हर दुकान में अलग कीमत
Jul 08, 2026 | 12:13 PMबंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
Jul 08, 2026 | 12:07 PMसलमान खान को कोर्ट से मिला नोटिस, हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
Jul 08, 2026 | 12:07 PMठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
Jul 08, 2026 | 12:01 PMमहाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए डोमिसाइल अनिवार्य, 1 अगस्त से लागू होगा नियम, परिवहन मंत्री की घोषणा
Jul 08, 2026 | 12:01 PMवीडियो गैलरी

‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM














