-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Minister Ganesh Naik Eknath Shinde Got Angry Forest Department Meeting
डिप्टी सीएम और BJP मंत्री में बढ़ी तल्खी, वन विभाग की मीटिंग में भड़के एकनाथ शिंदे, बोले- अड़ंगा डाला तो होगी FIR
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और मंत्री गणेश नाईक के बीच तल्खी बढ़ गई है। शिंदे ने ठाणे में आयोजित वन विभाग की बैठक अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

बैठक में मौजूद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
ठाणे: ठाणे जिला राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है लेकिन जिले में नंबर वन बनने की कोशिश भाजपा ने शुरू की है। इसकी वजह से उपमुख्यमंत्री शिंदे एवं वन मंत्री गणेश नाईक के बीच तल्खी बढ़ गयी है। इसका असर शुक्रवार को जिला नियोजन भवन में हुई आपदा व्यवस्थापन प्राधिकरण की मानसून पूर्व तैयारी समीक्षा बैठक में दिखाई दिया जब उपमुख्यमंत्री शिंदे ने नाईक के विभाग पर भड़क गए। यही नहीं उन्होंने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तक की धमकी दे डाली।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट रूप से कहा कि सार्वजनिक हित में बाधा डालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला आपदा व्यवस्थापन प्राधिकरण की मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एवं जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई।
भाजपा ने खुद के दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू की
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में भाजपा ने स्वबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। वन मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता गणेश नाईक ने कुछ महीनों पहले ठाणे मनपा में सिर्फ ‘कमल का फूल’ का नारा दिया था। यही नहीं उन्होंने जिले में जनता दरबार लगाकर एक तरह से शिंदे को चुनौती दी।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
ठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
ठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
शिंदे और नाईक के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता सर्वविदित है। दोनों के बीच चल रहे शीतयुद्ध में अब प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थिति खराब होने लगी है। भाजपा नेता नाईक महायुति सरकार में सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं। वे ठाणे जिले के वर्षों तक पालक मंत्री रहे हैं। नाईक नियमित रूप से ठाणे में सार्वजनिक बैठकें करते हैं।
ठाणे मनपा के लिए ‘केवल कमल’ का नारा देने वाले वन मंत्री नाईक और उपमुख्यमंत्री शिंदे को इसकी कोई परवाह नहीं है। दोनों के बीच का झगड़ा अब उनके खातों तक भी पहुंच गया है। आपदा प्रबंधन के लिए प्रशासनिक स्तर पर आयोजित बैठक में यह बात स्पष्ट हो गयी है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने आपदा प्रबंधन बैठक में वन विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। ठाणे के घोड़बंदर रोड पर गायमुख घाट की सड़क लगातार चर्चा में रहती है।
सड़क मंजूरी से अधिक लोगों की जिंदगी जरूरी
इस सड़क की हाल ही में मरम्मत की गई थी। सड़क का डामरीकरण किया गया है। शिंदे ने सवाल उठाया कि सड़क सीमेंट कंक्रीट की बजाय डामर की क्यों बनाई गई। शिंदे के अधीन सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जवाब दिया कि डामर सड़क इसलिए बनानी पड़ी क्योंकि वन विभाग के अधिकारियों ने सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद शिंदे ने वन विभाग के अधिकारियों से अनुमति के संदर्भ में जवाब मांगा।
वन विभाग के अधिकारियों ने शिंदे को बताया कि वन क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट सड़क नहीं बनाई जा सकती। इसके लिए अनुमति नहीं दी जा सकती है। उपमुख्यमंत्री इस जवाब से भड़क गए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया और अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि गायमुख क्षेत्र में सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण की तत्काल अनुमति दी जाए, अन्यथा मामला दर्ज किया जाएगा।
‘युति छोड़ो, तैयारी में जुटो’, राज का आदेश, ठाकरे के प्रेशर गेम से पार्टी में बढ़ी टेंशन
उन्होंने गुस्से में कहा कि पुरानी सड़क के लिए अनुमति की क्या आवश्यकता है। मंजूरी से अधिक लोगों की जिंदगी जरूरी है। अपने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत बताएं। घोड़बंदर रोड पर सीमेंट सड़क के निर्माण की अनुमति दी जाए। अन्यथा दुर्घटना होने पर आप ही जिम्मेदार होंगे।
Minister ganesh naik eknath shinde got angry forest department meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड: 23 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद और ₹1.5 लाख जुर्माना
Jul 08, 2026 | 01:11 PMPakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
Jul 08, 2026 | 01:10 PMमहाराष्ट्र विधानसभा में डांस बार कानून संशोधन पास, अश्लील डांस पर सख्ती; तीन उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द
Jul 08, 2026 | 01:05 PMवर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
Jul 08, 2026 | 01:04 PMशिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
Jul 08, 2026 | 01:01 PMMonsoon Songs Playlist: बारिश, कॉफी और रोमांटिक गाने, सुकून के लिए बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग की लिस्ट
Jul 08, 2026 | 01:01 PMरियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा
Jul 08, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM













