नवी मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स अभय योजना को शानदार रिस्पॉन्स, 81 करोड़ से अधिक वसूली
Property Tax Discount Maharashtra: नवी मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स अभय योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब तक 15 हजार से अधिक डिफॉल्टर ने 81 करोड़ रुपये जमा किए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai Property Tax Abhay Scheme: प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर के लिए नवी मुंबई मनपा द्वारा लागू की गई अभय स्कीम को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब तक 15,000 से ज्यादा डिफॉल्टर्स ने 81 करोड़ रुपये से ज्यादा का पेमेंट किया है।
इस स्कीम की डेडलाइन 31 मार्च 2026 की आधी रात तक है और इसका फायदा उठाने के लिए अभी कुछ दिन बचे हैं, ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बकाएदार अपना भुगतान समय रहते कर दें।
मनपा की जानकारी के मुताबिक, मौजूदा आर्थिक वर्ष में 27 मार्च, 2026 की शाम 5 बजे तक कुल 755 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है। अब तक 2 लाख 14 हजार 900 प्रॉपर्टी मालिकों ने टैक्स भरा है, जिसमें से 61.5 परसेंट लोगों ने ऑनलाइन और 38.5 परसेंट लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
नवी मुंबई मनपा के बेड़े में शामिल होंगी 150 नई सीएनजी बसें, ई-बसों की खराबी के चलते NMMT ने बदला फैसला
नवी मुंबई में सिडको का बड़ा एक्शन, नेरुल और करंजडे में बुलडोजर चलाकर 600 वर्गमीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त
एकमुश्त अदा करने पर दी गई है 50 प्रतिशत की छूट
अभय स्कीम के तहत, रेजिडेंशियल, नॉन-रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और खाली प्रॉपर्टी पर बकाया एकमुश्त चुकाने पर लेट फीस पर 50 परसेंट की छूट दी जा रही है। इस छूट का फायदा उठाते हुए 15 हजार 92 डिफॉल्टर्स ने 81 करोड़ 34 लाख 49 हजार 689 रुपये जमा किए हैं।
वित्त वर्ष 2025-26 खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में टैक्स कलेक्शन कैंपेन तेज कर दिया गया है। टैक्स पेमेंट को आसान बनाने के लिए, टैक्स कलेक्शन सेंटर शनिवार (28 मार्च) और रविवार (29 मार्च) की साप्ताहिक छुट्टियों के साथ-साथ सोमवार (30) मार्च) को भी सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे। आखिरी दिन, 31 मार्च को ये सेंटर रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। इसलिए, आम जनता के साथ-साथ मजदूर वर्ग को भी छुट्टियों में भी टैक्स भरने की सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें :- ई-गवर्नेंस सुधार में ठाणे जिला परिषद को तीसरा स्थान, सीईओ रणजीत यादव सम्मानित
कलेक्शन के लिए मॉडर्न तकनीक का इस्तेमाल
- इस साल मनपा के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने कलेक्शन के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।
- ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम, अलग-अलग डिजिटल मीडिया, साथ ही एसएमएस, नोटिस और पर्सनल विजिट के जरिए फ़ॉलो अप करके कलेक्शन प्रोसेस को तेज किया गया है।
- प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए मनपा की आधिकारिक वेबसाइट, व्हाट्सएप चैटबॉट और टैक्स कलेक्शन सेंटर के ज़रिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
- आयुक्त डॉ कैलाश शिंदे ने उन प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की है जिन्होंने अभी तक अपना टैक्स नहीं भरा है कि वे इन सुविधाओं का फायदा उठाएं और तुरंत अपना टैक्स भरें।
