25 साल बाद मनपा चुनाव में लौटे नवी मुंबई के 14 गांव, चुनावी राजनीति में नई हलचल
25 साल बाद Navi Mumbai मनपा चुनाव में 14 गांवों की वापसी होने जा रही है। अबकी बार वार्ड 14 में 14 हजार मतदाता करेंगे मतदान करने वाले हैं, जिसके चलते राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना जतायी जा रही हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 14 गांवों की भागीदारी और विकास कार्यों पर हुए खर्च को लेकर नवी मुंबई की विभिन्न राजनीतिक पार्टियां आरोप-प्रत्यारोप में उलझी हुई हैं, लेकिन चुनाव 14 गांवों की भागीदारी के साथ ही होंगे, इसलिए 25 साल बाद इन 14 गांवों से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिए हैं।
इन गांवों के मतदाता मनपा के वार्ड संख्या 14 में मतदान कर रहे हैं और इन 14 गांवों से कुल 14 हजार मतदाता हैं। नवी मुंबई मनपा से बाहर किए गए 14 गांवों को वापस नवी मुंबई मनपा में शामिल करने का निर्णय तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 22 मार्च, 2024 को घोषित किया था।
चूंकि ये गांव, जो पिछले कुछ वर्षों से विकास से बहुत दूर थे, को वापस नवी मुंबई में शामिल किया गया था, इसलिए वन मंत्री गणेश नाईक और शिवसेना के शिंदे गुट तथा उद्धव ठाकरे गुट के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
Navabharat Nishanebaaz: बातचीत में जमा ना खर्चा, हो जाए मंदिर पर चर्चा
नवी मुंबई मनपा के बेड़े में शामिल होंगी 150 नई सीएनजी बसें, ई-बसों की खराबी के चलते NMMT ने बदला फैसला
नासिक: मैट ने पलटा पुलिस आयुक्त का फैसला, तीन बर्खास्त पुलिसकर्मी फिर सेवा में बहाल
शुरुआत में नवी मुंबई मनपा के पास केवल इन गांवों को सेवाएं प्रदान करने का अधिकार था। बाद में सरकार ने एक अधिसूचना के माध्यम से नवी मुंबई मनपा को नियोजन प्राधिकरण की शक्तियां प्रदान कर दीं। इसलिए, मनपा ने ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से इन गांवों की संपत्ति के हस्तांतरण के संबंध में कार्रवाई की।
हमारे 14 गाव 25 दर्षों के बाद एक बार फिर नवी मुंबई मनपा चुनाव में भाग ले रहे हैं और हमारा नाम तुर्भे वार्ड में है। इसलिए हम चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, लगभग 7 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिए है। हमें भी उम्मीदवारी मिलने की उम्मीद है। मैंने भाजपा के लिए साक्षात्कार दिया है।
– लक्ष्मण पाटिल, स्थानीय निवासी
14 गांव मनपा चुनाव के तमांकन में शामिल किया के चुनाव वार्ड का स्ट्रक्चर 14 गांवों के साथ तय किया गया है। इसलिए इन गांवों के वोटरों का चुनाव में हिस्सा लेना तय है, ये नाम वोटर लिस्ट में शामिल हैं। नियमों के मुताबिक, वे सभी प्रोसेस में शामिल हैं। 14 गांवों के वोटर किसी भी वार्ड से नामांकन कर सकेंगे।
– भागवत डोईफोडे, उपायुक्त चुनाव विभाग, नवी मुंबई मनपा
ये भी पढ़ें :- Thane: घोड़बंदर रोड चौड़ीकरण का विरोध, स्थानीयों के आक्रोश के बाद काम रुका
गणेश नाईक शुरू से ही कर रहे विरोध
महानगरपालिका ने इन गांवों के विकास के लिए एक तीसरा क्षेत्र भी बनाया है और एक उपायुक्त भी नियुक्त किया है। वन मंत्री गणेश नाईक का कहना था कि इन गांवों को महानगरपालिका में शामिल करने में भारी खर्च आएगा, इसलिए महानगरपालिका की आय से कोई खर्च नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन अब महानगरपालिका चुनाव 14 गांवों के साथ हो रहे हैं और इन गांवों के मतदाता मनपा के वार्ड संख्या 14 में भाग ले रहे हैं, जहां 14 हजार मतदाता हैं। इसलिए, यह चर्चा है कि इस नगरपालिका वार्ड में भी 14 गांवों के वोट निर्णायक साबित होंगे और आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक समीकरण भी बदल जाएंगे।
