- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Navi Mumbai Civic Election 2026 Renovation Mayor Deputy Mayor Chambers
Navi Mumbai: महापौर-उपमहापौर कक्ष और मुख्य सभागृह हो रहा तैयार, युद्धस्तर पर रिनोवेशन
Municipal Corporation Renovation: नवी मुंबई मनपा चुनाव के मद्देनज़र प्रशासन ने महापौर, उपमहापौर और कमेटी चेयरमैन के कक्षों का रिनोवेशन शुरू कर दिया है। 5 साल बाद जनप्रतिनिधियों की वापसी होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई महानगरपालिका का आम चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। 15 जनवरी 2026 को मतदान होने के बाद 16 जनवरी 2026 को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा, जिसके बाद 5 साल से चल रहे प्रशासक का राज खत्म हो जाएगा और नए चुने गए जनप्रतिनिधियों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
जिसे ध्यान में रखते हुए मनपा प्रशासन ने नए चुने गए जनप्रतिनिधियों के स्वागत की तैयारी में जुट गया है। जिसके स्वागत की तैयारी में जुट गया है। जिसके तहत पिछले 5 साल से बंद महापौर, उपमहापौर और अलग-अलग कमेटी के चेयरमैन के कक्षों को चकाचौंध करने के लिए मनपा प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर रिनोवेशन का काम शुरू किया गया है।
2020 में कार्यकाल खत्म होने के बाद से मनपा में प्रशासक का शासन लागू था। चुनाव का परिणाम आने के बाद महापौर, उपमहापौर और अन्य कमेटियों के पदाधिकारियों की चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
Pune Water Crisis: पुणे में पानी संकट गहराया, 77 लाख आबादी के लिए 6.5 टीएमसी पानी की कमी
मोरबे डैम में सिर्फ 19% पानी बचा, नवी मुंबई के कई इलाकों में हफ्ते में दो दिन बंद रहेगी सप्लाई
नागपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 साल में 31.5% बढ़े डॉग बाइट केस; प्रशासन की बढ़ी चिंता
5 साल तक उक्त पदाधिकारियों के कक्ष खाली पड़े थे, जिन्हें फिर से चकाचक करने के लिए मनपा प्रशासन करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है ताकि नए चुने गए पदाधिकारी पहले दिन से ही अपना काम शुरू कर सकें।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस रेनोवेशन में मुख्य रूप से पुराने फर्नीचर की मरम्मत और जरूरत के हिसाब से नए फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है, इसके साथ ही लकड़ी के फर्नीचर की पॉलिश करके और दीवारों पर नया पेंट करके कक्षों को और आकर्षक बनाया जा रहा है। कक्षों में लगी लाइट, एसी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत की जा रही है।
ये भी पढ़ें :- Instagram Honeytrap: 15 साल के लड़के का अपहरण, 20 लाख की मांग
मुख्य सभागृह को भी किया जा रहा तैयार
मनपा के शहर अभियंता शिरीष आरदवाड के अनुसार नए जनप्रतिनियों की आम बैठक मनपा मुख्यालय में बने मुख्य सभागृह में होगी, उसे भी तैयार किया जा रहा है। मनपा प्रशासन अभी से यह पक्का करने की कोशिश कर रहा है कि यह कार्य आसानी से चले और नए चुने गए जनप्रतिनिधियों के सभागृह में कोई कमी न रहे।
Navi mumbai civic election 2026 renovation mayor deputy mayor chambers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jabalpur News: निसर्ग रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल की स्लाइड में करंट की वजह से युवक की मौत; पुलिस ने बंद कराया पूल
May 25, 2026 | 04:16 PMSurya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
May 25, 2026 | 04:13 PMझरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
May 25, 2026 | 04:10 PMतुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
May 25, 2026 | 04:09 PMगुलमर्ग रोपवे में खराबी से हड़कंप, आसमान में अटकीं 300 लोगों की सांसें! रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना- VIDEO
May 25, 2026 | 04:09 PMनासिक सेंट्रल जेल के अफसरों ने कुख्यात कैदी के साथ की पार्टी; सरकारी बंगले पर ‘जाम छलकाने’ का वीडियो वायरल
May 25, 2026 | 04:08 PMSunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
May 25, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM













