मोरबे डैम में सिर्फ 19% पानी बचा, नवी मुंबई के कई इलाकों में हफ्ते में दो दिन बंद रहेगी सप्लाई

Navi Mumbai 10 Percent Water Cut: नवी मुंबई मनपा ने मोरबे डैम में घटते जलस्तर को देखते हुए 25 मई से 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू कर दी है। शहर में सप्ताह में दो दिन शाम की जलापूर्ति बंद रहेगी।
Navi Mumbai 10 Percent Water Cut News
Mumbai Water Cut (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

Navi Mumbai 10 Percent Water Cut News: मनपा एरिया में सोमवार (25 मई) से अधिकृत रूप से 10 प्रतिशत पानी की कटौती की जा रही है। बढ़ते तापमान, तेजी से इवैपोरेशन और 'एल-नीनो' और 'आईओडी' के असर से पानी के मुख्य सोर्स, मोरबे डैम में पानी के स्तर में कमी आई है।

इसे देखते हुए मनपा ने भविष्य में पानी की गंभीर कमी से बचने के लिए एहतियात के तौर पर यह जरूरी फ़ैसला लिया गया है। इसके तहत, मनपा एरिया के अलग-अलग विभाग में हफ्ते में दो दिन शाम की पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी।

अच्छी बारिश होने तक लागू रहेगा निर्णय

नवी मुंबई मनपा की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले मोरबे डैम की कुल स्टोरेज कैपेसिटी 190.89 मिलियन क्यूबिक मीटर है। लेकिन, अभी डैम में सिर्फ़ 36.47 मिलियन क्यूबिक यानी इस्तेमाल करने लायक पानी का सिर्फ 19.11 प्रतिशत स्टोरेज बचा है। यह कमी राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक की जा रही है, ताकि अगले मॉनसून तक सुरक्षित सप्लाई पक्की हो सके।

खारघर, कामोठे पर भी असर

हालांकि पानी की कमी अभी कंट्रोल में है लेकिन आगे की स्थिति बारिश आने और डैम में पानी के स्तर पर निर्भर करेगी, अतिरिक्त शहर अभियंता (सिविल) अरविंद शिंदे ने कहा कि डैम एरिया में अच्छी बारिश होने से स्थिति सुधरने तक यह कमी लागू रहेगी।

यह कमी सिडको नोड के खारघर और कामोठे इलाकों पर लागू होगी, जिन्हें नवी मुंबई शहर के अलावा मोरबे डैम से पानी मिलता है। मनपा ने साफ किया है कि इन दोनों नो में हर शुक्रवार को मोरबे डैम से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। नवी मुंबई मनपा ने लोगों से पानी का कम इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी इस्तेमाल से बचने की अपील की है।

डिवीजन के हिसाब से शेड्यूल तैयार

  • बेलापुरः सोमवार और गुरुवार (शाम को सप्लाई बंद)
  • नेरुल और कोपरखैरनेः मंगलवार और शनिवार (शाम को सप्लाई बंद)
  • तुर्भे और घनसोलीः बुधवार और रविवार (शाम को सप्लाई बंद)
  • वाशीः गुरुवार और सोमवार (शाम को सप्लाई बंद)
  • ऐरोलीः शुक्रवार (इंडस्ट्रियल सेक्टर में गुरुवार और शुक्रवार को होने वाले संभावित शटडाउन के हिसाब से)
  • दीघाः शेड्यूल इंडस्ट्रियल सेक्टर में होने वाले संभावित शटडाउन के हिसाब से लागू होगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com