Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra 1st Conclave 2026: विजन से मोमेंटम तक का सफर जारी, मुंबई में 19 मई को सजेगा दिग्गजों का महाकुंभ

Maharashtra 1st Conclave: मुंबई में 19 मई को नवभारत के महाराष्ट्र 1st कॉन्क्लेव का चौथा संस्करण आयोजित होगा। उद्योग दिग्गजों और नीति-निर्धारकों के इस महाकुंभ में राज्य के भविष्य पर चर्चा होगी।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 07, 2026 | 02:57 PM

महाराष्ट्र 1st कॉन्क्लेव 2026 (डिजाइन फोटाे नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Navabharat Maharashtra 1st Conclave 2026 Magnetic Maharashtra: देश की आर्थिक राजधानी एक बार फिर बड़े विजन और वैश्विक निवेश की गवाह बनने जा रही है। नवभारत मीडिया ग्रुप के महाराष्ट्र 1st कॉन्क्लेव 2026– The Magnetic Maharashtra के चौथे संस्करण का भव्य आयोजन मंगलवार, 19 मई 2026 को मुंबई के कफ परेड स्थित ताज प्रेसिडेंट होटल में किया जाएगा। इस बार की थीम “Magnetic Maharashtra – Where Growth Attracts the World” रखी गई है, जो राज्य की उस ताकत को दर्शाती है जिसने इसे निवेश और इनोवेशन का वैश्विक केंद्र बना दिया है।

विकास का ग्लोबल हब बनता महाराष्ट्र

महाराष्ट्र ने पिछले कुछ वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और उद्योगों में अभूतपूर्व प्रगति की है। पिछले संस्करणों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यह मंच केवल चर्चा का नहीं, बल्कि ठोस नीतिगत बदलावों और निवेश समझौतों का केंद्र है। कॉन्क्लेव का उद्देश्य महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर तेजी से ले जाना है।

नवभारत मीडिया ग्रुप के महाराष्ट्र 1st कॉन्क्लेव के पिछले संस्करणों में हुए विचारोत्तेजक संवाद, नीतिगत चर्चाएं और प्रभावशाली सहयोगों ने महाराष्ट्र की विकास यात्रा को नई दिशा दी। इस मंच ने उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं और दूरदर्शी नेतृत्व को एक साथ लाकर राज्य को वैश्विक निवेश का केंद्र बनाने के विजन को और मजबूत किया। अब यह सफर अगले पड़ाव की ओर बढ़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे: 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा हुई महंगी, राज्य बोर्ड ने बढ़ाया शुल्क, छात्रों व अभिभावकों को लगा तगड़ा झटका

सोलापुर में नाबालिग का अपहरण: विधायक के दबाव में पुलिस? न्याय के लिए थाने के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा परिवार

पुणे मनपा में बढ़ा जनप्रतिनिधियों का दखल: सुरक्षा गार्ड भर्ती में ‘अपने लोगों’ को नौकरी दिलाने का दबाव

Amravati Suicide Case: धमकियों से परेशान महिला ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट में दो महिलाओं पर लगाए गंभीर आरोप

दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

इस कॉन्क्लेव में सरकार के विभिन्न विभागों और देश के सबसे बड़े कॉर्पोरेट घरानों की भागीदारी देखने को मिलेगी। इसमें DGIPR, MMRDA, MSRDC, Maharail, Mahavitran, Genco, Film city, CIDCO, Adani, Tunwal Motors Pvt Ltd, D Y Patil Group Kolhapur, MIDC, DOT, MSIDC, MSRTC, NSDL, IOCL, MPCB, MahaIT, Kalyan CTB (Late Gangadhar Gade) ग्रुप जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, महाराष्ट्र सरकार खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री छगन भुजबल,सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग मंत्री प्रकाश अबितकर, कपड़ा मंत्री संजय सावखरे, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल, सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट, विपणन मंत्री जयकुमार रावल सहित कई विभागों के नेतृत्व द्वारा राज्य की नई नीतियों पर मंथन किया जाएगा।

स्थानीय निकायों की सक्रिय भागीदारी

इस आयोजन में केवल राज्य स्तर ही नहीं, बल्कि नागपुर मनपा, चंद्रपुर मनपा, अकोला, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, जालना, सोलापुर, सोलापुर, इचलकरंजी, अहिल्यानगर, धुले, जलगांव, पनवेल, नवी मुंबई, कल्याण डोंबिवली, भिवंडी निज़ामपुर, उल्हासनगर महानगर पालिका, बदलापुर नगर परिषद, उरण नगर परिषद, पेण नगर परिषद, खालापुर नगर परिषद, अंबरनाथ नगर परिषद, पालघर कलेक्टर, वीवीएमसी, एमबीएमसी की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। यह दिखाता है कि महाराष्ट्र का विकास अब केवल मुंबई तक सीमित नहीं है, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें:- नवराष्ट्र डिजिटल इन्फ्लुएंसर समिट: पुणे में सजेगा डिजिटल सितारों का मेला, 25 कैटेगरी में मिलेगा सम्मान

महाराष्ट्र 1st कॉन्क्लेव 2026 का होगा लाइव प्रसारण

यह आयोजन राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने और नए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य के इस ‘मैग्नेटिक महाराष्ट्र’ को लाइव देखने के लिए दर्शक YouTube के माध्यम से जुड़ सकते हैं। लाइव देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक करें।

Navabharat maharashtra 1st conclave 2026 the magnetic maharashtra mumbai investment growth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 02:57 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.