अशोक खरात केस: 58 वीडियो बरामद, दुष्कर्म आरोपों के बीच महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान
Ashok Kharat Arrest Controversy: नाशिक के तांत्रिक अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। दुष्कर्म के आरोप, आपत्तिजनक वीडियो और बड़े नेताओं के नाम जुड़ने से विवाद गहरा गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अशोक खरात (सौ. सोशल मीडिया )
Nashik Tantrik Scandal Case: नाशिक के एक तांत्रिक के सेक्स स्कैंडल की वजह से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। जिले के स्वयंभू ज्योतिषाचार्य और तांत्रिक अशोक खरात उर्फ कैप्टन को बुधवार तड़के 3 बजे नाशिक पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
दावा किया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर भी खरात के भक्तों में शामिल हैं। नाशिक की सरकारवाड़ा पुलिस में एक 35 वर्षीय महिला ने खरात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
महिला का आरोप है कि खरात ने खुद को दैवीय शक्तियों का स्वामी बताकर उसका विश्वास जीता और अपने कार्यालय में बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कई बार दुराचार किया। यह सिलसिला 2022 से 2025 तक चलता रहा। पुलिस ने उसके पास से जब्त पेन ड्राइव में 58 आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। आरोपी को नाशिक जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik District Hospital में आधुनिक बर्न वार्ड का उद्घाटन, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
मुंबई में बारिश से पहले एक्शन में मेयर रितु तावड़े, नालों की सफाई में ढिलाई पर अधिकारियों को फटकार
Nashik Advanced City Plan: नाशिक में 35,000 करोड़ की योजनाएं, 17 नए पुल बनेंगे
Kandivali MNS Workers Assault: राज ठाकरे पर टिप्पणी करने वाले युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
विपक्ष ने DCM सुनेत्रा को घेरा
सीएम रहने के दौरान नवंबर 2022 में शिंदे मिरगांव के मंदिर में पूजा करने और खरात से भविष्य जानने आए थे। तब उनके साथ मंत्री विखे पाटिल और तत्कालीन शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर भी मौजूद थे। सबसे बड़ा विवाद चाकणकर को लेकर है, जो खरात की संस्था ‘श्री शिवनिका संस्थान ट्रस्ट’ में संचालक हैं।
वहीं इस मुद्दे पर विपक्ष ने डीसीएम सुनेत्रा पवार को घेरते हुए सवाल उठाया कि उनकी पार्टी राकां ने महिलाओं की रक्षा के लिए चाकणकर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, लेकिन वह आरोपी की संरक्षक कैसे बन सकती है?
अंधारे ने लगाए आरोप
शिवसेना यूबीटी की उप नेता सुषमा अंधारे ने आरोप लगाया कि पहले जब एक संगठन ने खरात पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे, तब चाकणकर ने अपने पद का दुरुपयोग करके उस संगठन से माफीनामा लिखवाया था लेकिन चाकणकर ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वे केवल सामाजिक कार्यों के निमित्त ट्रस्ट से जुड़ी थीं और खरात के निजी जीवन की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र की एपस्टीन फाइल खुली
अमेरिका में जेफरी एपस्टीन की फाइलें खुल रही है और महाराष्ट्र में कैप्टन अशोक खरात की। एपस्टीन ने रसूख की आड़ में शोषण का जाल बुना था और खरात ने भी ज्योतिष की आड़ में वही किया है। खरात के पेन ड्राइव में 58 वीडियो है। उपमुख्यमंत्री, मंत्री और महिला आयोग की अध्यक्ष, सभी की फोटो इस शख्स के साथ है। महाराष्ट्र की ‘एपस्टीन फाइल’ अब खुल चुकी है। सवाल यह – संजय राऊत, सांसद, शिवसेना (यूबीटी) है कि इसमें और कितने चेहरे बाहर आएंगे?
ये भी पढ़ें :- ‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप
कानून के सामने कोई बड़ा नहीं होता
मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साबित कर दिया है कि कानून के सामने कोई बड़ा नहीं होता। सवैधानिक पद पर बैठे लोगों से विवेक और संवेदनशीलता की अपेक्षा होती है। व्यक्तिगत आस्था की अपनी सीमाएं होती हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। महिलाओं के सम्मान पर किसी भी प्रकार का आघात हम कभी सहन नहीं करेंगे। चित्रा वाघ, विधायक एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा
