-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nana Patole Brought Pen Drive Containing Evidence Of Honey Trap To Assembly
Honeytrap case: विधानसभा में हनी ट्रैप के सबूत वाली पेन ड्राइव लेकर आए पटोले?
- Written By: आंचल लोखंडे
कांग्रेस विधायक नाना पटोले इस हनी ट्रैप के कथित सबूतों की पेन ड्राइव विधानसभा में लेकर आने का दावा किया। पटोले ने कहा कि इस हनी ट्रैप के कारण महाराष्ट्र प्रशासन की साख और राज्य की छवि धूमिल हो रही है।

विधानसभा में हनी ट्रैप के सबूत वाली पेन ड्राइव लेकर आए नाना पटोले? (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई समेत राज्य में चर्चा का विषय बन चुके हनी ट्रैप मामले की गुरुवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में तीखी प्रतिक्रिया हुई। कांग्रेस विधायक नाना पटोले इस हनी ट्रैप के कथित सबूतों की पेन ड्राइव विधानसभा में लेकर आने का दावा किया। पटोले ने कहा कि मंत्रालय, नासिक और ठाणे में इस हनी ट्रैप के कारण गोपनीय दस्तावेज सीधे असामाजिक तत्वों के हाथों में पहुंच रहे हैं और इसके सबूत पेन ड्राइव में हैं, जबकि विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने विधान परिषद में आरोप लगाया कि हनी ट्रैप के कारण राज्य के प्रशासनिक स्तर की गुप्त जानकारी और महत्वपूर्ण फाइलें लीक हो गईं।
इस दौरान नाना पटोले ने कहा कि इस हनी ट्रैप के कारण महाराष्ट्र प्रशासन की साख और राज्य की छवि धूमिल हो रही है। पटोले ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है कि सरकार इस पर एक साधारण बयान देने को भी तैयार नहीं है। हनी ट्रैप जैसे गंभीर सुरक्षा मुद्दे पर चुप्पी और राशन में मिलावट पर कार्रवाई न होना, ये सब सवाल खड़े करते हैं कि आखिर राज्य में चल क्या रहा है। पटोले ने विधानसभा में यह भी कहा कि चाहे राज्य की सुरक्षा का मुद्दा हो या गरीबों के जीवन स्तर का, सरकार को इन मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए।
Mumbai: On Maharashtra’s honey trap incident, Congress leader Nana Patole says, “… Officials and ministers in Mumbai, more than 72 are reportedly involved in a honey trap. We fear this poses a serious threat to the security of the state. That’s why we have been repeatedly… pic.twitter.com/0niXpomSTx — IANS (@ians_india) July 18, 2025
सत्र समाप्ति से पहले सभी बयान दें
अंबादास दानवे ने विधान परिषद में कहा कि राज्य में राजनीतिक नेताओं और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के हनी ट्रैप में फंसने की चर्चा है। दानवे ने कहा कि ऐसी जानकारी है कि राज्य के प्रशासनिक स्तर की गुप्त जानकारी और महत्वपूर्ण फाइलें लीक हो गई हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सरकार को सत्र समाप्ति से पहले इस संबंध में सभी बयान देने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़े: ठाणे में पेड़ों की छंटाई के समय 70 पक्षियों की मौत, पक्षी प्रेमियों में नाराजगी
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
कचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
आर्केस्ट्रा की आड़ में चलने वाले डांस बार पर CM फडणवीस की नजर, सदन में बोले- कानून में होगा बदलाव
सरकार से जवाब की उम्मीद
नाना पटोले ने कहा कि मैंने कल विधानसभा में हनी ट्रैप में फंसे अधिकारियों का मुद्दा उठाया था। नासिक, ठाणे और मंत्रालय में हनी ट्रैप के मामले सामने आए हैं। मैंने इस संबंध में मुद्दा उठाया था और सरकार से जवाब की उम्मीद थी। इस बीच, एनसीपी शरद पवार गुट के विधायक जयंत पाटिल ने भी विधानसभा में मांग की कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नासिक हनी ट्रैप मामले पर जवाब दें।
योगेश कदम ने क्या कहा
इस बीच, शिवसेना शिंदे गुट के विधायक भास्कर जाधव ने बताया कि राज्य के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने इस संबंध में सार्वजनिक बयान दिया है कि हमारे बीच समझौता हो गया है। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि हमने इसे गंभीरता से लिया है। इस बीच, मंत्री योगेश कदम ने स्पष्ट किया कि उन्होंने जो जवाब दिया वह हनी ट्रैप मामले के बारे में नहीं था।
नाना पटोले के आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री योगेश कदम ने कहा कि नाना पटोले के आरोप निराधार हैं। वह सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार का प्रशासन पूरी तरह से स्वच्छ तरीके से चल रहा है।
Nana patole brought pen drive containing evidence of honey trap to assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














