Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर से शिर्डी समृद्धि एक्सप्रेस-वे तैयार, 15 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

  • By सूर्यप्रकाश मिश्रा
Updated On: Aug 03, 2022 | 09:52 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: नागपुर (Nagpur) से मुंबई (Mumbai) के बीच समृद्धि एक्सप्रेस-वे  (Samriddhi Expressway) का पहला चरण बन कर तैयार हो गया है। नागपुर से शिर्डी (Shirdi) तक तैयार समृद्धि का लोकार्पण 15 अगस्त को पीएम मोदी कर सकते हैं। ऐसा संकेत एमएसआरडीसी के प्रबंध निदेशक राधेश्याम मोपलवार ने दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय में (वॉर रूम, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स) के महानिदेशक मोपलवार के अनुसार, शिर्डी से नागपुर तक 480 किमी की इस परियोजना का पहला चरण पूरा हो चुका है। उद्घाटन के संबंध में औपचारिक घोषणा की प्रतीक्षा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि इसका उद्घाटन 15 अगस्त को किया जाएगा।

एक्सप्रेस-वे पर सुविधा तैयार

एमडी मोपलवार के अनुसार, समृद्धि एक्सप्रेस-वे के पहले चरण में एम्बुलेंस सेवाएं, टोल संग्रह प्रणाली, पेट्रोल पंप आदि सुविधाएं तैयार हैं। वाहनधारकों से 1.72 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से टोल वसूला जाएगा। राजमार्ग को 150 किमी/घंटा तक की गति के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि गति सीमा 120 किमी/घंटा निर्धारित है। इस एक्सप्रेस-वे पर पहले वर्ष में प्रतिदिन लगभग 25,000 वाहन चलने की उम्मीद है।

वर्ष 2023 में होगा पूरा

समृद्धि एक्सप्रेस-वे दिसंबर 2023 तक मुंबई तक खुलने की उम्मीद है। शिर्डी से इगतपुरी और ठाणे तक का कार्य भी चल रहा है। साल के अंत तक 623 किमी हाइवे को खोला जा सकता है। राज्य की उपराजधानी नागपुर से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को जोड़ने वाले 701 किमी समृद्धि एक्सप्रेस-वे को स्व. बालासाहेब ठाकरे का नाम दिया गया है।

8 लेन का हाइवे

राजमार्ग की चौड़ाई 120 मीटर है। हाइवे पर आठ लेन का काम चल रहा है। समृद्धि हाइवे राज्य के 10 जिलों, 26 तालुकों और 392 गांवों से होकर गुजरेगा ।इस परियोजना के पूरा होने के बाद  नागपुर से मुंबई का सफर महज 8-9 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

Nagpur to shirdi samriddhi expressway ready pm modi will inaugurate on 15 august

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2022 | 09:52 PM

Topics:  

  • Nagpur
  • Shirdi

सम्बंधित ख़बरें

1

कुही में बंदरों का आतंक, 30-50 के झुंड से नागरिकों में भय, नगर परिषद पर उठे सवाल

2

2 मंत्री, 10 विधायक और 1355 कर्मचारी शीतकालीन सत्र में पड़े बीमार, नागपुर की ठंड नहीं आई रास

3

Nagpur: फेल हो गई महाराष्ट्र सरकार की ‘विमुस योजना’, ग्रामीण विवाद बढ़े, पुलिस स्टेशनों पर बढ़ा दबाव

4

ब्रेक फेल होने से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घुसी ST बस, हिंगना में एक सेकंड ने बचा ली कई जानें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.