-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mva Agreement Ambadas Danve Nomination Congress Deal
MVA में ‘2028’ का मास्टरस्ट्रोक: अंबादास दानवे की उम्मीदवारी के बदले कांग्रेस ने पक्की की अपनी दो सीटें
- Written By: अनिल सिंह
Shiv Sena UBT Congress Agreement: अंबादास दानवे की उम्मीदवारी पर MVA में समझौता। कांग्रेस को 2028 में मिलेंगी 2 सीटें। राज्यसभा और MLC चुनाव के लिए बनी रणनीति।

राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे (फोटो क्रेडिट-X)
Shiv Sena UBT Congress Deal For 2028: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए अंबादास दानवे की उम्मीदवारी ने महाविकास आघाडी में जो संकट पैदा किया था, वह अब एक दूरगामी समझौते के साथ सुलझता नजर आ रहा है। शुरुआत में जब शिवसेना (UBT) ने सहयोगियों से परामर्श किए बिना दानवे के नाम की घोषणा की, तो कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपना प्रत्याशी उतारने की धमकी दी थी। हालांकि, दोनों दलों के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत में कांग्रेस ने वर्तमान की एक सीट छोड़ने के बदले वर्ष 2028 के लिए एक बड़ी राजनीतिक डील सफलतापूर्वक हासिल कर ली है।
इस समझौते के अनुसार, 2028 में विधान परिषद की 10 सीटों, मुंबई स्थानीय निकाय की दो सीटों और राज्यसभा के चुनावों में कांग्रेस की हिस्सेदारी बढ़ेगी। कांग्रेस ने विशेष रूप से राज्यसभा की एक और विधान परिषद की एक अतिरिक्त सीट की मांग की थी, जिसे उद्धव ठाकरे ने स्वीकार कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस समझौते की सफलता की जानकारी दिल्ली स्थित आलाकमान को भी साझा कर दी है।
कांग्रेस की ‘हैट्रिक’ और कार्यकर्ताओं का दबाव
राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि कांग्रेस ने पिछले एक महीने में तीसरी बार कदम पीछे खींचे हैं। राज्यसभा चुनाव, बारामती विधानसभा उपचुनाव और अब विधान परिषद चुनाव से नाम वापस लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है। हालांकि, 16 विधायकों वाली पार्टी होने के बावजूद वर्तमान में कोई सीट न मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई, जिसे भविष्य के लाभ के तर्क से शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अहंकार पर जनशक्ति की जीत… दतिया में कांग्रेस के परचम पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार; कही बड़ी बात
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत; घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,025 वोटों से हराया
‘मराठी PM बने तो होगी खुशी’, देवेंद्र फडणवीस के चाचा के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का तंज
2028 की डील का गणित
समझौते की शर्तों के मुताबिक, शिवसेना (UBT) आगामी वर्षों में अपनी सीटों के कोटे से कांग्रेस को प्रतिनिधित्व देने पर सहमत हुई है। इस डील का मुख्य केंद्र 2028 में खाली होने वाली सीटें हैं, जहाँ कांग्रेस को दो सीटों की गारंटी दी गई है। यह कदम दर्शाता है कि एमवीए के भीतर गठबंधन को बरकरार रखने के लिए वर्तमान नुकसान को भविष्य के निवेश के रूप में देखा जा रहा है।
विपक्ष को एकजुट रखने की कोशिश
उद्धव ठाकरे द्वारा कांग्रेस की मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद अब अंबादास दानवे की जीत का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। इस समझौते ने न केवल तात्कालिक राजनीतिक संकट को टाला है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी एक साझा मंच तैयार किया है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या यह ‘2028 का फॉर्मूला’ महाविकास आघाडी के अन्य दलों के बीच भी इसी तरह के तालमेल का आधार बनेगा।
Mva agreement ambadas danve nomination congress deal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM













