मुंबई-अहमदाबाद हाईवे किनारे नशे की फैक्ट्रियाँ, अब मनपा की बड़ी कार्रवाई तय
Mumbai News: वसई-विरार में नशे के अड्डों के खिलाफ मनपा और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ₹14 करोड़ की ड्रग्स बरामदगी के बाद अवैध निर्माणों पर सख्त कदम उठाने की तैयारी में जुट गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
वसई-विरार मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग से सटे वसई विरार के गांवों में बड़े पैमाने पर पनप रहे नशे के अड्डों को खत्म करने के लिए स्थानीय मनपा और पुलिस अधिकारियों ने अब कार्ययोजना तैयार करना शुरू कर दिया है।
इससे यह स्पष्ट हो गया है कि इन नशीली दवाओं के कारखानों की जड़ें इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर फैले अवैध निर्माणों में हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, वसई विरार मनपा आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी ने बताया है कि इन अवैध निर्माणों का सर्वेक्षण कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
वसई-विरार शहर और शहर से सटे मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के इलाकों में बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हो रहे हैं। यह निर्माण विशेष रूप से औद्योगिक कारखाने स्थापित करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। लेकिन, कुछ जगहों पर रासायनिक कारखाने और अन्य कारखाने चलाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई एयरपोर्ट अलर्ट: 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे दोनों रनवे, प्री-मानसून मेंटेनन्स के कारण उड़ानें प्रभावित
15 साल में हमारे 68 कार्यकर्ता शहीद, हार के बाद हत्या की बातें करना हास्यास्पद, किशोर जोशी ने विपक्ष को घेरा
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
मुंबई को फिर दहलाने की साजिश? ताज और ट्राइडेंट होटल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जानें पूरा मामला
मुंबई पुलिस ने जब्त की थी 14 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं
- हाल ही में, मुंबई पुलिस ने मुबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नालासोपारा के पेल्हार क्षेत्र स्थित रशीद कंपाउंड में छापा मारकर एक रासायनिक कारखाने के नाम पर एमडी इंग्स बनाने वाली कंपनी का पर्दाफाश करते हुए 14 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाएं जब्त की थी।
- पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि उक्त कारखाना एक अवैध निर्माण में बल रहा है। नागरिकों की प्रतिक्रिया थी कि अवैध निर्माण का उपयोग नशीली दवाओं के कारखाने चलाने के लिए किया जा रहा है। जो बहुत खतरनाक होगा।
- अब मनपा ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है और कहा है कि हाईवे के किनारे और शहर के भीतर मौजूद अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक बैठक हुई और मनपा ने कहा है कि एक योजना तैयार की जाएगी और पुलिस व नगर निगम अधिकारियों के माध्यम से संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
पेल्हार में कार्रवाई के लिए पत्र
मुंबई पुलिस ने हाल ही में नालासोपारा पेल्हार के रशीद कंपाउंड में एक दवा फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की थी। यह फैक्ट्री अवैध निर्माण वाली एक झुग्गी बस्ती में स्थापित की गई थी। इस संबंध में मनज की अतिक्रमण विरोधी टीम ने इसका निरीक्षण किया था। लेकिन, यह जमीन वन विभाग की है। इसलिए मनपा ने वन विभाग को एक पत्र भेजकर इस पर कार्रवाई करने को कहा है। मनपा द्वारा दिए गए पत्र में कहा गया है कि इसके लिए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: वसई-विरार में टैंकरों की लापरवाही पर लगाम, 6 महीनों में 131 टैंकरों पर कार्रवाई
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई
८८ अनधिकृत निर्माणों के खिला कार्रवाई का अभियान जारी है। अब एक बार फिर बैठक हुई है और नए निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। इस कार्य के लिए पुलिस की भी मदद ली जाएगी।
– मनोज कुमार सूर्यवंशी, आयुक्त, (वसई विरार मनपा)
