Mumbai को मिलेगा विश्वस्तरीय एक्वेरियम, बीएमसी ने 2027 तक पूरा करने का दावा

Mumbai News: भायखला रानी बाग में सिंगापुर-दुबई तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय एक्वेरियम 2027 तक तैयार होगा। 180° टनल व्यू में भारत की मूल समुद्री प्रजातियों का अनूठा अनुभव मिलेगा।
World Class Aquarium
वर्ल्ड क्लास एक्वेरियम (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: आने वाले वर्षों में भायखला स्थित रानी बाग में पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय दर्जे का एक्वेरियम बनने जा रहा है। यह एक्वेरियम सिंगापुर और दुबई के तर्ज पर बनाया जाएगा। इस टनल-आकार का एक्वेरियम वर्ष 2027 तक पूरी तैयार हो जाएगा, यह दावा बीएमसी ने किया है।

इससे पर्यटकों को कोरल रीफ और गहरे समुद्र की मछलियों सहित अन्य समुंद्री जीवों का 180 डिग्री दृश्य मिलेगा। इस सुविधा में मुख्य रूप से भारत की मूल निवासी मछलियों की प्रजातियां प्रदर्शित की जाएगी।

बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य भारत के समुद्री जीवों के बारे में दिखाना है। साथ ही एक्वेरियम का तल उपमहाद्वीप के जलस्रोतों में मिलने वाले प्राकृतिक आवास की तरह बनाया जाएगा।

पर्यटकों को जानकारी देने के लिए विशेष सूचना पट भी लगाए जाएंगे। बीएमसी ने मार्च 2024 में इस परियोजना के लिए टेंडर जारी की थी और मई 2024 में कार्यदिश भी दे दिए गए थे। परियोजना की कुल लागत 62 करोड़ रुपये तय की गई है।

बड़ी संख्या में लोग पेंग्विन और टाइगर देखाने चिड़ियाघर आते है। लेकिन एक्वेरियम सुविधा शुरू होने के बाद यह एक बड़ा आकर्षण केंद्र बनेगी और पर्यटकों को अनूठा अनुभव देगी। हमारी कोशिश है कि इसे 2027 तक शुरू कर दिया जाए, और काम तेजी से बल रहा है। टनल एक्वेरियम पूरी दुनिया में लोकप्रिय है, और मुंबईकरी के लिए इसे तैयार करने का हमारा उद्देश्य है।

- डॉ। संजय त्रिपाठी, निदेशक, रानी बाग

Navbharat Live
navbharatlive.com