Mumbai Water Supply Cut: दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में 18 घंटे पानी बंद, पहले से स्टॉक करने की अपील
Mumbai Water Supply Cut: मुंबई के दक्षिण हिस्सों में 22 और 23 अप्रैल को पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। BMC पाइपलाइन कार्य के चलते कई इलाकों में सप्लाई बंद या कम दबाव से होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai BMC Water Cut (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Water Supply Cut In South Bombay: बीएमसी की तरफ से दक्षिण मुंबई के विभिन्न इलाकों में पानी आपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
शिवडी स्थित पाइपलाइन पर 1500 मिमी व्यास वाल्व लगाने का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण 22 और 23 अप्रैल को कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बीएमसी के अनुसार यह कार्य 22 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे शुरू होकर 23 अप्रैल को सुबह 4 बजे तक, कुल 18 घंटे चलेगा। इस दौरान ए, बी, सी, ई और एफ दक्षिण विभाग के कई इलाकों में पानी पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों के समर्थन में साथ आए ठाकरे बंधु: 26 जुलाई को मुंबई में तिरंगा मार्च; उद्धव-राज का सरकार पर सीधा हमला
मुंबई में छात्र आंदोलन पर पुलिस की डिजिटल निगरानी, WhatsApp Live Location और नोटिस से बढ़ी सख्ती
14 वर्षों बाद आंदोलन में उतरे अन्ना हजारे, छात्रों के समर्थन में 2 घंटे का मौन प्रदर्शन
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में थमेगा बारिश का जोर? IMD ने मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
ये इलाके होंगे प्रभावित
प्रभावित क्षेत्रों में पी डी’मेलो मार्ग, सीएसएमटी, सेंट जॉर्ज अस्पताल, उमरखाड़ी, नूरबाग, मस्जिद बंदर, मोहम्मद अली रोड, नागपाड़ा, मदनपुरा, कामाठीपुरा, कालाचौकी, चिंचपोकली, माझगांव, डॉकयार्ड रोड सहित कई महत्वपूर्ण इलाके शामिल हैं। इसके अलावा कुछ रेलवे और मुंबई पोर्ट क्षेत्र भी इस बाधा से प्रभावित होंगे।
ये भी पढ़ें :- BMC Malad Hospital का निरीक्षण, अतिरिक्त मनपा आयुक्त बोले- मरीजों से करें सौहार्दपूर्ण व्यवहार
4-5 दिनों तक पानी को उबालकर पीने की सलाह
- बीएमसी प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें और जल संकट के दौरान पानी का संयमित उपयोग करें। साथ ही, अगले 4 से 5 दिनों तक पानी को उबालकर और छानकर पीने की सलाह दी गई है, ताकि स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचा जा सके।
- प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कार्य जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है। नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए बीएमसी ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और भरोसा दिलाया है कि काम निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।
