BMC का बड़ा काम, दक्षिण मुंबई में 18 घंटे पानी बंद और कम दबाव की चेतावनी
Mumbai Water Supply: मुंबई में 16 और 17 अप्रैल को BMC के वाल्व इंस्टॉलेशन कार्य के चलते कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद या कम दबाव से रहेगी। नागरिकों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई में पानी की आपूर्ति बाधित (सोर्सः सोशल मीडिया)
BMC Shivdi Valve Work: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) 16 और 17 अप्रैल को शिवडी में बटरफ्लाई वाल्व लगाने का काम करेगा, जिससे दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप या कम दबाव वाली रहेगी।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका की ओर से शिवडी स्थित टनल भंडारवाडा टेकडी जलाशय वाहिनी पर हाजीबंदर मार्ग, एफ दक्षिण विभाग में दो नग 1500 मिलीमीटर व्यास वाले बटरफ्लाई वाल्व लगाने का काम हाथ में लिया जा रहा है।
यह कार्य भंडारवाडा टेकडी, फॉसबेरी टेकडी और गोलंजी टेकडी जलाशयों की पानी की आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने के लिए किया जाएगा। यह कार्यवाही गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को सुबह 4 बजे तक कुल 18 घंटे चलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री फडणवीस के हस्तक्षेप से बीएमसी प्रशासन पीछे हटा, आदित्य बोले- मुंबईकरों की जीत
बीजिंग से मुंबई तक शिफ्ट हो रहा लग्जरी बाजार, भारत पर दांव लगा रही विदेशी कंपनियां
AI के कारण व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा, 2030 तक 18 मिलियन नौकरियां होगी प्रभावित
ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना कर निवेशक ने भारतीय अमीरों को घेरा, स्टार्टअप फंडिंग पर उठाए सवाल
BMC पानी की आपूर्ति पर प्रभाव
इस दौरान ए, बी, सी, ई और एफ दक्षिण विभागों के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में कम दबाव से पानी दिया जाएगा। BMC के अनुसार, 16 अप्रैल को ‘ए’ विभाग (सीएसएमटी, रिजर्व बैंक, नौसेना डॉकयार्ड सहित), ‘बी’ विभाग के कई हिस्से (उमरखाडी, जेल रोड, वाडीबंदर, रेलवे और बीपीटी क्षेत्र), ‘ई’ विभाग (माझगाव कोलीवाडा, डॉकयार्ड रोड, हाथीबाग, रामभाऊ भोगले मार्ग, चिड़ियाघर, म्हाडा कॉम्प्लेक्स, कालाचौकी, घोडपदेव आदि) और ‘एफ दक्षिण’ विभाग के कुछ हिस्सों (परशुराम नगर, जिजामाता नगर, राम टेकडी, शिवडी किल्ला मार्ग, बीपीटी परिक्षेत्र आदि) में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।
ये भी पढ़ें :- बदलापुर से कांजुरमार्ग तक Mumbai Metro Line 14 को मिली रफ्तार, 43.69 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार होगा
कम दबाव से पानी मिलेगा
17 अप्रैल को ‘बी’ विभाग (इमामवाडा, मेमनवाडा), ‘ई’ विभाग (नेसबिट रोड, मदनपुरा, कामाठीपुरा, चिंचपोकली, और ‘एफ दक्षिण’ विभाग (लालबाग, डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर मार्ग, हिंदमाता, परेल के कुछ भाग) में कम दबाव से पानी मिलेगा। जे। जे। अस्पताल, कस्तुरबा अस्पताल, नायर अस्पताल, के। ई। एम।, टाटा, जेरबाई वाडिया और एमजीएम अस्पतालों में 24 घंटे पानी की आपूर्ति रहेगी।
