-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Universitys Senate Elections Yuva Sena Won 10 Seats
मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव में आदित्य ठाकरे ने दिखाया दस का दम, ABVP का सूपड़ा साफ
- Written By: आकाश मसने
मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव में युवासेना के उम्मीदवारों को आरक्षित वर्ग की 5 सीटों सहित सभी 10 सीटों पर धमाकेदार जीत मिली। जबकि बीजेपी से संलग्न अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सहित अन्य सभी संगठनों का सूपड़ा साफ हो गया।

आदित्य ठाकरे (सोर्स: एक्स@AUThackeray)
मुंबई: विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने बीजेपी को जोर का झटका दिया है। मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव में एक बार फिर से शिवसेना (उद्धव गुट) की युवासेना दबदबा देखने को मिला है। चुनाव में उद्धव ठाकरे के विधायक पुत्र व युवासेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने 10 का दम दिखाया। युवासेना के उम्मीदवारों को आरक्षित वर्ग की 5 सीटों सहित सभी 10 सीटों पर धमाकेदार जीत मिली। जबकि बीजेपी से संलग्न अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सहित अन्य सभी संगठनों का सूपड़ा साफ हो गया।
मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। ये चुनाव पहले 22 सितंबर को होने थे। चुनाव में 10 सीटों पर कुल 28 उम्मीदवार खड़े हुए थे। इसमें युवा सेना और एबीवीपी ने सभी दस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। तो वहीं छात्रभारती ने 4 जबकि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मनसे ने एक उम्मीदवार खड़ा किया था।
यह भी पढ़ें:– राज कुंद्रा के प्रोडक्शन से जुड़ी यह बोल्ड एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला
सम्बंधित ख़बरें
बीजेपी मतलब बाबर जनता पार्टी… आदित्य ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- हम भगवान राम को भाजपा से बचा रहे हैं
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
मातोश्री की आपातकालीन बैठक में क्या हुआ? नगरसेवकों को बागी होने से रोकने के लिए आदित्य ठाकरे ने उठाए क्या कदम
2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
कोर्ट के आदेश पर चुनाव
दिलचस्प बात यह है कि इस चुनाव मैदान में शिवसेना (शिंदे गुट) का एक भी उम्मीदवार नहीं था। इसके बावजूद राज्य सरकार के आदेश पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस फैसले के खिलाफ युवासेना कोर्ट गई LA हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए 24 सितंबर को ही चुनाव कराने का आदेश दे दिया।
हालांकि हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ कुछ छात्र फिर सुप्रीम कोर्ट भी गए। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। बाद में कोर्ट के आदेशानुसार 24 सितंबर को 10 पंजीकृत स्नातक सीटों के लिए मतदान हुआ। मुंबई विश्वविद्यालय क्षेत्र में कुल 13 हजार 406 मतदाताओं में से लगभग 55 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। 28 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को मतगणना के बाद हुआ।
यह भी पढ़ें:– जितेंद्र आव्हाड की पत्नी ने ओसामा बिन लादेन से की अब्दुल कलाम की तुलना, अजित पवार गुट ने की कार्रवाई की मांग
सरदेसाई बने गेम चेंजर
मुंबई यूनिवर्सिटी रजिस्टर्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की गिनती में युवा सेना के 10 में से 10 उम्मीदवार विजयी हुए। इसका श्रेय युवासेना के सचिव वरुण सरदेसाई को दिया जा रहा है। शुक्रवार को ओपन कैटेगरी के उम्मीदवार प्रदीप बालकृष्ण सावंत ने पहली पसंद से 1338 से ज्यादा वोट हासिल करके लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। आरक्षित सीटों में से पांच सीटें जीतने के बाद ओपन कैटेगरी से प्रदीप सावंत ने तय कोटे से ज्यादा वोट पाकर पहली जीत हासिल की। युवा सेना के सचिव वरुण सरदेसाई ने बताया कि उनके बाद मिलिंद साटम, अल्पेश भोईर और परमात्मा यादव और किशन सावंत ने जीत हासिल की है।
आरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों को मिले वोट
- महिला वर्ग
युवा सेना- स्नेहा गवली- 5914 वोट
एबीवीपी- रेणुका ठाकुर-893 - एससी वर्ग
युवा सेना – शीतल शेठ देवरुखकर- 5489
एबीवीपी- राजेंद्र सायगांवकर- 1014 - ओबीसी श्रेणी
युवा सेना- मयूर पांचाल- 5350
एबीवीपी- राकेश भुजबल- 888 - अनुसूचित जनजाति
युवा सेना- धनराज कोहचड़े- 5247
एबीवीपी- निशा सवारा- 924 - एनटी श्रेणी
युवा सेना- शशिकांत झोरे- 5170
एबीवीपी- अजिंक्य जाधव-1066
ये बूस्टर डोज है
युवासेना के सचिव वरुण सरदेसाई ने कहा कि शिंदे-भाजपा सरकार शुरू से कुटिल चाल चल रही थी। लेकिन हमने सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की। सीनेट चुनाव में फिर से युवा सेना का डंका बजा है। शिक्षित वोटरों ने अपनी पहली पसंद के रूप में उद्धव ठाकरे की पार्टी को वोट देकर जिताया है। हमारे उम्मीदवारों को मिले वोट प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के वोटों से पांच गुना अधिक हैं। यह जीत शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के लिए बूस्टर डोज है।
चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर
एबीवीपी ने कहा कि फर्जी पोलिंग एजेंटों के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करके चुनाव जीतने का शर्मनाक प्रयास लोकतंत्र के लिए घातक है। एबीवीपी ने इस कदाचार के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है और हमें उम्मीद है कि न्यायपालिका संबंधित उम्मीदवार को तत्काल प्रभाव से अयोग्य घोषित करेगी और लोकतंत्र का हनन होने से बचाएगी।
Mumbai universitys senate elections yuva sena won 10 seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMकौन हैं सोनम वांगचुक? जानिए ‘आइस मैन ऑफ लद्दाख’ की पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 12:36 PM‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
Jul 15, 2026 | 12:33 PMसोनम वांगचुक की हालत बेहद नाजुक, 8.5 किलो घटा वजन; अनशन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची याचिका
Jul 15, 2026 | 12:21 PMआगरा में 40 लाख की फिरौती का फर्जी खेल बेनकाब, कर्ज से परेशान पिता ने रची बेटी के अपहरण की साजिश
Jul 15, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














