- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bold Actress Riya Barde Associated With Raj Kundras Production Arrested
राज कुंद्रा के प्रोडक्शन से जुड़ी यह बोल्ड एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति का नाम भी इस कारोबार से जुड़ा था। अब महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले एक चौकाने वाला खुलासा किया है। भारत में रिया बर्डे नाम से इस इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेस को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है।
- Written By: आकाश मसने

रिया बर्डे (सोर्स: सोशल मीडिया)
ठाणे: भारत में बोल्ड फिल्मों का कारोबार धडल्ले से चल रहा है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति का नाम भी इस कारोबार से जुड़ा था। अब महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले एक चौकाने वाला खुलासा किया है। भारत में रिया बर्डे नाम से इस इंडस्ट्री में काम करने वाली एक्ट्रेस को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि एक्ट्रेस नाम व पहचान बदलकर भारत में रह रही थी।
दरअसल महाराष्ट्र के ठाणे जिले की हिललाइन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई में गुरुवार को अश्लील फिल्मों की कलाकर रिया बर्डे उर्फ आरोही बर्डे उर्फ बन्ना शेख को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि उसने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके भारतीय पासपोर्ट प्राप्त किया था। पुलिस ने कहा कि रिया भारतीय नहीं बल्कि बांग्लादेशी नागरिक है।
यह भी पढ़ें:– शरद पवार गुट के नेता आव्हाड की पत्नी ने कलाम की तुलना लादेन से की, अजित गुट ने की कार्रवाई की मांग
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
राज कुंद्रा प्रोडक्शन से नाता
पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस रिया खान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा फिल्म से जुड़ी हुई है और उसने मशहूर बोल्ड स्टार गहना वशिष्ठ के साथ कई अश्लील फिल्मे की थी। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है।
जांच अधिकारी पीएसआई संग्राम मालकर के नेतृत्व में एक टीम ने रिया बर्डे को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान पता चला कि रिया ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाया था। उसकी पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में की गई है। जांच के दौरान रिया के परिवार के कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने अपराध में उसकी मदद की है फिलहाल पुलिस उसके परिवार वालों की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने ये फर्जी पासपोर्ट बनाने में उसकी मदद की थी।
यह भी पढ़ें:– कोलकाता रेप एंड मर्डर केस: कोर्ट ने खारिज की संदीप घोष की जमानत याचिका, कहा- ऐसे मामलों में मौत..!
भारतीय नागरिक ने की मदद
आरोपियों में से एक भारतीय नागरिक है। रिहा और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के जाली दस्तावेज़ बनाने का मुख्य आरोपी वही है। पुलिस जांच के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने दस्तावेजों में इन सभी बच्चों को अपना पिता बताया है, जिससे वे भारत में रह सके।
कई धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने रिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें आईपीसी की धारा 420, 465, 468, 471 और 34 शामिल हैं। साथ ही विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज किए गए हैं।
जांच अधिकारी पीएसआई संग्राम मालकर ने इस मामले में आगे की जांच जारी रखी है, पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों की कुछ और चौंकाने वाली बातें सामने आएंगी।
Bold actress riya barde associated with raj kundras production arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










