- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sharad Pawar Faction Leader Awhads Wife Compared Kalam To Laden
जितेंद्र आव्हाड की पत्नी ने ओसामा बिन लादेन से की अब्दुल कलाम की तुलना, अजित पवार गुट ने की कार्रवाई की मांग
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता जितेंद्र आव्हाड की पत्नी रूटा आव्हाड पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को लेकर विवादित टिप्पणी की। जिसके बाद अजित पवार गुट ने जितेंद्र आव्हाड व उनकी पत्नी पर निशाना साधते हुए कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: आकाश मसने

रूटा आव्हाड (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता जितेंद्र आव्हाड की पत्नी रूटा आव्हाड ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को लेकर विवादित टिप्पणी की। जिसके बाद अजित पवार गुट ने जितेंद्र आव्हाड व उनकी पत्नी पर निशाना साधते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं रूटा आव्हाड ने कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा हैं।
जितेंद्र आव्हाड की पत्नी रूटा आव्हाड ने गुरुवार को ठाणे में बच्चों को संबोधित करते हुए यह विवादास्पद टिप्पणी की और बच्चों को सलाह दी कि वे लादेन की जीवनी पढ़ें ताकि वे समझ सकें कि वह आतंकवादी कैसे बना। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि “आपको ओसामा बिन लादेन की जीवनी अवश्य पढ़नी चाहिए। एपीजे अब्दुल कलाम का राष्ट्रपति बनना, ओसामा बिन लादेन के आतंकवादी बनने के समान ही है। लेकिन वह आतंकवादी क्यों बना? यह समाज ही था जिसने उसे ऐसा बनने पर मजबूर किया।”
यह भी पढ़ें:– EC अधिकारियों ने की महाराष्ट्र के नेताओं के साथ बैठक, बीजेपी ने की इस दिन चुनाव कराने की मांग
सम्बंधित ख़बरें
NCP विधायक इदरीस नायकवाड़ी से पार्टी ने मांगा इस्तीफा? महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल
छगन भुजबल का पत्ता कट! NCP में राज्यसभा के लिए इन 3 नामों पर हुई चर्चा
नागपुर में महंगाई और ईंधन कीमतों के विरोध में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का ‘सो जाओ आंदोलन’, सौंपा ज्ञापन
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
भाजपा ने भी किया हमला
उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने शुक्रवार को लादेन और उसके आतंकवादी संगठन अलकायदा का ‘महिमामंडन’ करने का आरोप लगाते हुए रूटा आव्हाड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों का आतंकवादियों के प्रति नरम रुख है।
रूटा ने दी सफाई
आरोपों के बीच जितेन्द्र आव्हाड की पत्नी रूटा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टिप्पणी का गलत मतलब निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि “मेरी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। क्या हमें इसलिए बोलना चाहिए क्योंकि हमें कुछ बताना है या इसलिए क्योंकि वहां किसी टीवी चैनल का व्यक्ति बैठा है।” रूटा ने कहा कि वह छात्रों को यह बताना चाहती थीं कि ओसामा जन्म से आतंकवादी नहीं था। उन्होंने कहा कि “बेशक, वह बुरा था, लेकिन वह बुरा क्यों बन गया? यह समझने के लिए आपको उसकी जीवनी पढ़नी होगी।
यह भी पढ़ें:– कोलकाता रेप एंड मर्डर केस: कोर्ट ने खारिज की संदीप घोष की जमानत याचिका, कहा- ऐसे मामलों में मौत..!
Sharad pawar faction leader awhads wife compared kalam to laden
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














