मुंबई के स्वदेशी मार्केट ने पूरे किए 117 वर्ष, रविंद्र चव्हाण ने दिलाया पुनर्विकास का भरोसा

Mumbai Swadeshi Market:  स्वदेशी मार्केट ने 117 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मार्केट के पुनर्विकास का भरोसा दिलाते हुए बाबू गेनू के बलिदान को याद किया।
Mumbai Swadeshi Market News
मुंबई स्वदेशी मार्केट में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने रविंद्र चव्हाण और मंगल प्रभात लोढ़ा (सौ. एक्स )
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Swadeshi Market News: स्वदेशी मार्केट ने अपनी स्थापना के 117 वर्ष पूरे कर लिए हैं। कालबादेवी क्षेत्र में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ स्वदेशी का नारा देते हुए महान क्रांतिकारी बाबू गेनू ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने विदेशी कपड़ों से भरे ट्रक को रोकने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

उनका यह बलिदान आज भी हमें स्वदेशी के लिए प्रेरणा और दिशा देता है। इस गौरवशाली विरासत को मुंबई के प्रसिद्ध कपड़ा बाजार की संस्था 'स्वदेशी मार्केट' पिछले 117 वर्षों से गर्व के साथ संजोए हुए है।

अवश्य होगा स्वदेशी मार्केट का पुनर्विकास

यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस ऐतिहासिक स्वदेशी मार्केट का पुनर्विकास अवश्य होगा। चव्हाण ने कहा कि इस पुनर्विकास प्रक्रिया में स्वदेशी मार्केट के किसी भी सदस्य को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, इसकी भी में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से से गारंटी देता हूं।

मुंबई के कालबादेवी स्थित स्वदेशी मार्केट के 117 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक 24-45-2025 विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के 117 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को दर्शाने वाले विशेष पोस्टल लिफाफे का अनावरण भी किया गया। रवींद्र चव्हाण ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष पूरे हो गए हैं।

'मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड' के सिद्धांत पर काम

इन 12 वर्षों में देश के विकास के साथ मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड के सिद्धांत को आगे बढ़ाया गया। देश में बनने वाले उत्पादों को पूरे देश और विश्व के बाजारों तक पहुंचाने के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयासरत रहीं है। इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार भी काम कर रही है, जिससे राज्य का विकास कार्य अब और तेजी से आगे बढ़ेगा, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने इस अवसर पर कहा कि केवल घोषणाएं करने के बजाय विकास आधारित रणनीति अपनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह देश का विकास हुआ है, यह पहले किसी के लिए संभव नहीं था। महाराष्ट्र में भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com