मुंबई की लोकल रेल व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, 16,240 करोड़ की 12 परियोजनाओं पर तेजी से काम
Mumbai Suburban Rail Projects: मुंबई महानगर क्षेत्र में उपनगरीय रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए 16,240 करोड़ रुपये की 12 बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई उपनगरीय रेल परियोजनाएं (फाइल फोटो) (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Suburban Rail Projects Update: मुंबई महानगर क्षेत्र की उपनगरीय रेल व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए 16,240 करोड़ रुपयों की 12 रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है। इन योजनाओं के तहत सैकड़ों किमी नए ट्रैक, अतिरिक्त लाइनें और नए कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं।
बताया गया है कि पनवेल-कर्जत कॉरिडोर, बोरीवली-विरार पांचवीं-छठी लाइन, ऐरोली-कलवा एलिवेटेड लिंक और हार्बर लाइन विस्तार जैसी परियोजनाओं से लोकल ट्रेनों की क्षमता बढ़ेगी, भीड़भाड़ कम होगी और लाखों यात्रियों का सफर अधिक तेज व सुगम बनेगा।
मुंबई की उपनगरीय रेल व्यवस्था पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए अतिरिक्त रेल लाइनें, नए कॉरिडोर और डबल कॉर्ड लाइन परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। 891 करोड़ रुपए लागत वाली 17.5 किमी के सीएसएमटी-कुर्ला पांचवीं-छठी लाइन, 919 करोड़ रुपए वाली 30 किमी के मुंबई सेंट्रल-बोरीवली छठी लाइन और गोरेगांव-बोरीवली हार्बर लाइन विस्तार पर काम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे के भवानी पेठ में पालकी विठोबा मंदिर परिसर का होगा विस्तार, मनपा ने शुरू किया अतिक्रमण हटाने का काम
ठाणे में 8 गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी, अभिभावकों को एडमिशन से पहले सावधानी बरतने की सलाह
पुणे FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे की सख्ती का बड़ा असर, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए उमड़े 9 हजार खाद्य कारोबार
गड़चिरोली के दुर्गम गांव अंधेरे में डूबे: बारिश के बीच बिजली गुल, केरोसिन न मिलने से ग्रामीण परेशान
तीसरी-चौथी लाइन परियोजनाएं
826 करोड़ रुपए वाली बोरीवली-विरार पांचवीं-छठी लाइन और 2,184 करोड़ रुपए वाली 64 किमी के विरार-दहानू की तीसरी-चौथी लाइन परियोजनाएं भी प्रगति पर हैं। एमआरवीसी की महत्वाकांक्षी 2,184 करोड़ रुपए की लागत वाली 29.6 किमी की पनवेल-कर्जत उपनगरीय कॉरिडोर परियोजना में सुरंग और पुल निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि 476 करोड़ रुपए की लागत वाली 3.3 किमी की ऐरोली-कलवा एलिवेटेड लिंक के लिए भूमि अधिग्रहण जारी है।
इसके अलावा 1,759 करोड़ रुपए की लागत वाली 32 किमी की कल्याण-आसनगांव चौथी और 1,510 करोड़ रुपए की लागत वाली 14.05 किमी की कल्याण-बदलापुर तीसरी चौथी लाइन योजना पर भी तेजी से काम हो रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से लोकल ट्रेनों की क्षमता बढ़ेगी, भीड़भाड़ कम होगी और मुंबई महानगर क्षेत्र के लाखों यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
ये भी पढ़ें :- Sion ROB Reconstruction में बड़ी सफलता, मध्य रेल ने लॉन्च किया 500 टन वजनी स्टील गर्डर
इन लाइनों पर भी काम है चालू
792 करोड़ रुपए लागत वाली 67 किमी के कल्याण-कसारा तीसरी लाइन के साथ 176 करोड़ के 6 किमी के नायगांव-जुईचंद्रा और 338 करोड़ रुपए वाले पांच किमी के निलजे-कोपर डबल कॉर्ड लाइन परियोजनाओं पर काम जारी है। इनके पूरा होने से मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की क्षमता और परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी, भीड़भाड़ घटेगी और यात्रियों को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
