

Nashik Road Badnera MEMU: मध्य रेलवे के भुसावल मंडल में इगतपुरी-भुसावल के बीच भादली से जलगांव तक पांचवें रेलमार्ग परियोजना अंतर्गत भादली स्टेशन यार्ड का पुनर्निर्माण और नए मार्ग की जोड़णी का कार्य 12 अगस्त को किया जाएगा। इस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई यात्री और मेमू गाड़ियां रद्द रहेंगी, वहीं कुछ लंबी दूरी की गाड़ियां अकोला मार्ग से डायवर्ट की जाएंगी।
नासिक रोड-बडनेरा विशेष मेमू (01212) और बडनेरा-नासिक रोड विशेष मेमू (01211) दोनों गाड़ियां 12 अगस्त को पूरी तरह रद्द रहेंगी। इससे नासिक, मनमाड और बडनेरा मार्ग के यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।
गाड़ी संख्या 17019 हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस दोनों गाड़ियां 11 अगस्त से भुसावल सी-केबिन (कॉर्ड लाइन)-अकोला-पूर्णा मार्ग से डायवर्ट की जाएंगी। यात्रियों को समय सारणी की जानकारी जांचकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
11040 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस : अकोला-भुसावल के बीच लगभग 1 घंटा 15 मिनट नियमन। 20625 चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी एक्सप्रेस : अकोला-जलगांव के बीच लगभग 2 घंटे नियमन। मनमाड-जलगांव और खंडवा-भुसावल खंड की कई एक्सप्रेस गाड़ियां 1 से 3 घंटे तक विलंबित रहेंगी।
नंदुरबार-भुसावल, भुसावल-नंदुरबार। नासिक रोड-बडनेरा, बडनेरा-नासिक रोड। इगतपुरी-भुसावल, भुसावल-इगतपुरी। देवलाली-भुसावल, भुसावल-देवलाली। दादर-भुसावल, भुसावल-दादर। भुसावल-कटनी और संबंधित वापसी की गाड़ियां। सूरत-भुसावल और भुसावल-सूरत एक्सप्रेस की कुछ फेरियां भी रद्द रहेंगी। रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी गाड़ी की अद्यतन जानकारी NTES, RailYatri ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जांचें।