बृहन्मुंबई महानगर पालिका का बड़ा फैसला, दक्षिण मुंबई की गलियों की मरम्मत पर 3 करोड़ खर्च
South Mumbai Lanes Repair BMC Project: दक्षिण मुंबई की पुरानी और संकरी गलियों की मरम्मत के लिए बीएमसी ने 3 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला लिया है। बुनियादी सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।
- Written By: अपूर्वा नायक
कालबादेवी चीरा बाज़ार (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai South Lanes Repair Project: दक्षिण मुंबई के कालबादेवी, चिरा बाजार, चंदनवाड़ी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों की गलियों की मरम्मत के लिए मनपा प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहले चरण में इन गलियों की मरम्मत की जाएगी, जिसके लिए लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस पहल से पुरानी और संकरी गलियां अधिक मजबूत और बेहतर स्थिति में आने की उम्मीद हैं। दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में जगह की कमी के कारण बड़े पैमाने पर घनी बस्तियां विकसित हुई हैं। इसके चलते घर गलियों में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।
गलियों में फेंके जाने वाले कचरे के कारण चूहों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे फर्श (पेविंग), पानी की पाइपलाइन जैसी सुविधाएं खराब हो रही हैं। इन समस्याओं पर नियंत्रण पाने के लिए पालिका ने पहले भी अभियान चलाए थे, लेकिन कचरा फेंकने वालों की पहचान न होने से कार्रवाई में बाधाएं आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध बाइक टैक्सियों पर प्रताप सरनाईक का शिकंजा, ऐप बंद करने और मालिकों पर केस दर्ज करने के निर्देश
श्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल
चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग सीख न दे, साटम का रोहित पवार पर हमला, जानें क्यों छिड़ी मुंबई नालेसफाई पर जंग
ये भी पढ़ें :- मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स नियम बदले, रेट्रोस्पेक्टिव वसूली से खत्म होगी 15 साल पुरानी अनिश्चितता
चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे पेविंग व जरूरी कार्य
घर गलियों में पेविंग और अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे। पहले चरण में ‘सी’ विभाग की गलियों का चयन किया गया है। इसमें कुंभारवाड़ा, जुनी हनुमान लेन, बाबू गेनू रोड, अनंतवाड़ी-फणसवाड़ी, झावबावाड़ी, एम बी वेलकर स्ट्रीट, डी एम लेन, एम ए रोड, बारा इमाम रोड, सुतार गली, सिंधी गली, नानुबाई देसाई मार्ग, मटका गली, सीताराम पोतदार मार्ग, धोबी तलाव, दीदी शेठ अग्यारी, केवल क्रॉस लेन, सी पी टैंक, बापू खोटे रोड और धसवाड़ी जैसे क्षेत्रों का समावेश है प्रत्येक गली पर लगभग 7 से 18 लाख रुपये तक खर्च होने का अनुमान है, जबकि कुल खर्च करीब 3 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। इस मरम्मत कार्य से नागरिकों को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और टिकाऊ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
