मुंबई में शिवसेना के दोनों गुटों की आज दशहरा रैलियां, शिवाजी पार्क और नेस्को सेंटर में उमड़ेगी भारी भीड़

Mumbai Shivaji Park: मुंबई में शिवसेना के दोनों गुटों की दशहरा रैलियों के लिए व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंध किए गए हैं। उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क और एकनाथ शिंदे नेस्को में शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
Both factions of the Shiv Sena to hold Dussehra rallies in Mumbai today
उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • उद्धव ठाकरे की रैली शिवाजी पार्क, शिंदे गुट की नेस्को सेंटर में होगी।

  • सुरक्षा में 12,449 पुलिसकर्मी और SRPF की 33 प्लाटून तैनात।

  • 20 अक्टूबर को सुबह 9 से रात 11:55 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध।

Mumbai Shiv Sena Dussehra Rally: मुंबई पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (शिवसेना यूबीटी) और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की दशहरा रैलियों के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। मुंबई यातायात पुलिस ने दोनों रैलियों से संबंधित वाहनों के लिए पार्किंग क्षेत्र निर्धारित किए हैं।

ठाकरे और शिंदे गुटों के कार्यकर्ताओं को लाने वाली बसों के लिए शिवाजी पार्क तथा नेस्को कॉम्प्लेक्स (वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, गोरेगांव) में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दोनों रैलियों में राज्य भर से हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

जिससे बड़े पैमाने पर यातायात जाम की स्थिति बन सकती है। इसे नियंत्रित करने के लिए यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। ये प्रतिबंध 20 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से रात 11:55 बजे तक लागू रहेंगे। दशहरा के मौके पर शहर में शिवसेना के दोनों गुटों की रैलियों को लेकर हाई अलर्ट जारी है।

उद्धव ठाकरे अपनी परंपरागत स्थल शिवाजी पार्क में रैली को संबोधित करेंगे, जबकि शिंदे गुट ने बारिश के कारण अपनी रैली गोरेगांव के नेस्को कॉम्प्लेक्स में आयोजित की है। शिवसेना की दशहरा रैली की परंपरा शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने शुरू की थी। और तब से हर साल दशहरा मेलावा आयोजित होता रहा है। हालांकि, शिवसेना में विभाजन के बाद ठाकरे और शिंदे गुट मुंबई में अलग-अलग दशहरा रैलियां आयोजित करते हैं।

शिवाजी पार्क पर शिवसेना यूबीटी की आज रैली

दूसरी ओर उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) का परंपरागत दशहरा सम्मेलन दादर स्थित ऐतिहासिक शिवाजी पार्क मैदान पर होगा।

इसके लिए जारी पोस्टर में लोकतंत्र की रक्षा और तानाशाही के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया गया है। दोनों गुटों के नेताओं के भाषणों और मेले में शामिल होने वाले शिवसैनिकों की संख्या पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

शिवसेना शिंदे गुट का गोरेगांव के नेस्को सेंटर में रैली

दशहरा के उपलक्ष्य मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के मौजूदा उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में अपनी-अपनी राजनीतिक शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। इस बीच, शिंदे की। शिवसेना ने सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए अपने दशहरा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर कॉस्ट कटिंग अर्थात खर्च में कटौती करने का फैसला किया है।

एकनाथ शिंदे गुट का दशहरा मेला मुंबई के नेस्को सेंटर में आयोजित होगा। इस बार मेले में हर साल होने वाले फिल्मी हस्तियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। इसके बजाय सीधे भाषण होंगे और कार्यक्रम को दो से ढाई घंटे में समाप्त करने की योजना है। पिछले साल बाढ़ प्रभावितों की मदद करने वाली शिवसेना इस बार बचे हुए पैसों से महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों तक सहायता पहुंचाएगी।

Both factions of the Shiv Sena to hold Dussehra rallies in Mumbai today
छत्रपति संभाजीनगर में त्योहारों के बीच मनपा शिक्षकों पर आर्थिक संकट, 370 शिक्षकों का 2 महीने से वेतन अटका

पुलिस अधिकारी सड़कों पर तैनात

मुंबई शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त के देवेन भारती के मार्गदर्शन तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) डॉ मनोज कुमार शर्मा की देखरेख में 6 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 20 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक पुलिस आयुक्त, 2,493 पुलिस अधिकारी और 12,449 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस की 33 एसआरपीएफ प्लाटून, क्यूआरटी टीमें और होमगार्ड को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।

Both factions of the Shiv Sena to hold Dussehra rallies in Mumbai today
6 शहरों का जल संकट जल्द होगा दूर, 3 बांधों के निर्माण का एक महत्वाकांक्षी खाका किया गया तैयार

इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को छूट

सब्जी, दूध, ब्रेड और बेकरी उत्पाद ले जाने वाले वाहन, पीने के पानी के टैंकर (पानी की आपूर्ति करने वाले अन्य टैंकरों को छोड़कर), पेट्रोल, डीजल और मिट्टी के तेल के टैंकर, एम्बुलेंस, सरकारी और अर्ध-सरकारी वाहन, स्कूल बस तथा दशहरा मेला के लिए लोगों को ले जाने वाली बसों को प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com