मुंबई में दशहरा रैली के बीच एकनाथ शिंदे ने की कार्यकर्ताओं से अपील, बोले- किसानों के घर जाकर करें मदद

Shiv Sena Farmers Relief: महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति को देखते हुए शिवसेना ने दशहरा सम्मेलन किसानों को समर्पित किया। एकनाथ शिंदे ने शिवसैनिकों से घर-घर जाकर मदद पहुंचाने की अपील की।
Shiv Sena Dussehra Sammelan Farmers Relief Eknath Shinde Maharashtra
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शिवसेना ने इस साल का दशहरा सम्मेलन सूखा प्रभावित किसानों और उनके परिवारों को समर्पित करने का फैसला किया।

  • एकनाथ शिंदे ने दूरदराज के शिवसैनिकों से मुंबई आने के बजाय किसानों के घर जाकर मदद करने की अपील की।

  • किसान परिवारों के लिए दिवाली राशन, महिलाओं को सिलाई मशीनें और बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता की पहल की गई।

Eknath Shinde On Farmers Relief In Maharashtra: महाराष्ट्र के ग्रामीण भागों में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए शिवसेना ने इस साल का दशहरा सम्मेलन संकटग्रस्त किसानों और उनके परिवारों को समर्पित करने का निर्णय लिया है।

पार्टी ने सूखा प्रभावित क्षेत्रों के शिवसैनिकों और पदाधिकारियों से मुंबई आने के बजाय किसानों के घर पहुंचकर उनकी मदद करने की अपील शिवसेना के मुख्य नेता व राज्य डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने की है।

शिंदे के संबोधन पर निगाहें

शिवसेना का दशहरा सम्मेलन मंगलवार को मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में शाम पांच बजे आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सूखे की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बजाय नेताओं के भाषणों से सम्मेलन की शुरुआत होगी।

राज्य के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे के संबोधन पर सभी की निगाहें रहेंगी। माना जा रहा है कि वह किसानों की सहायता के लिए शिवसैनिकों को राज्यव्यापी कार्यक्रम की दिशा देंगे। पार्टी का संदेश है कि इस बार दशहरे का उत्सव केवल मंचों और सभाओं तक सीमित न रहे, बल्कि संकट से जूझ रहे किसान परिवारों के जीवन में राहत और उम्मीद लेकर पहुंचे।

किसानों के घर तक पहुंचेगी मदद

पार्टी की ओर से बताया गया है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में सूखा प्रभावित किसान परिवारों के लिए दिवाली का राशन लेकर जाने वाले ट्रकों को राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक संकट का सामना कर रहे परिवारों को त्योहार के अवसर पर राहत पहुंचाना है, ताकि कठिन परिस्थितियों के बीच उनके घरों में भी दिवाली की खुशियां बरकरार रह सकें।

शिवसेना ने स्पष्ट किया है कि राज्य के दूरदराज के सूखा प्रभावित इलाकों के शिवसैनिक और पदाधिकारी मुंबई आने में समय और संसाधन खर्च करने के बजाय अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद किसानों के परिवारों तक पहुंचें। पार्टी ने उनसे किसानों के घर जाकर सहायता का हाथ बढ़ाने और उनके द्वार पर मदद का तोरण बांधने की अपील की है।

Shiv Sena Dussehra Sammelan Farmers Relief Eknath Shinde Maharashtra
Maharashtra Top 10 News: टाइगर श्रॉफ फायरिंग पर विपक्ष हमलावर, गोकुल चुनाव के नतीजे; राज्य की 10 बड़ी खबरें

मुम्बई ठाणे के शिवसैनिक रैली में

मुंबई और आसपास के जिलों के शिवसैनिकों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। महिलाओं और बेटियों के लिए भी सहायता की अपील की गई है। किसान परिवारों को मदद देने के उद्देश्य से शिवसेना की ओर से सूखा प्रभावित परिवारों की महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जा रही हैं, ताकि वे आजीविका का साधन जुटा सकें।

इसके साथ ही संकटग्रस्त किसान परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता देने की योजना है। पार्टी के इस आह्वान के बाद स्थानीय नगरसेवकों, पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने किसानों की मदद के लिए पहल की है। इन लोगों ने सहायता राशि के चेक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सौंपे हैं।

Shiv Sena Dussehra Sammelan Farmers Relief Eknath Shinde Maharashtra
रेलवे स्टेशनों पर अब चावल, दाल, आटा से लेकर शैम्पू तक मिलेगा, मध्य रेल ने शुरू किए किराना कियोस्क

सांसद डॉ. शिंदे की पहल

सूखे की मार झेल रहे किसानों के बीच राहत पहुंचाने के लिए शिवसेना युवा शाखा के अध्यक्ष सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने विशेष पहल करते हुए अपने क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान डांडिया रासरंग का कार्यक्रम रद्द करते हुए किसानों की मदद करने का उपक्रम किया। किसानों के लिए होम हवन किया गया।

इसके साथ ही पार्टी के कई पदाधिकारियों ने भी लाखों रुपए की सहायता किसानों के लिए उपलब्ध कराई है। सांसद डॉ शिंदे ने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसान परिवारों के साथ खड़ा होना ही इस वर्ष शिवसेना की ओर से दशहरे का सबसे महत्वपूर्ण संदेश है।

Navbharat Live
navbharatlive.com