कोंकण वासियों को बड़ी सौगात! मुंबई–सावंतवाडी के बीच 3 सितंबर से रोजाना चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन

CSMT To Sawantwadi Road Train: CSMT से सावंतवाडी रोड के बीच 3 सितंबर से रोजाना चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन (15087/15088)। CM देवेंद्र फडणवीस दिखाएंगे हरी झंडी। जानें रूट और स्टॉपेज की पूरी जानकारी।
mumbai sawantwadi daily express train service starts september 3
CSMT से सावंतवाडी रोड नई एक्सप्रेस(सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Sawantwadi Daily Express: कोंकण क्षेत्र के यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), मुंबई से सावंतवाडी रोड के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा 3 सितंबर से नियमित रूप से शुरू होगी।

सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 3 सितंबर को दोपहर 12.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ठाणे में सांसद नरेश म्हस्के के नेतृत्व में शिवसेना की ओर से ट्रेन का स्वागत किया जाएगा।

यह ट्रेन सेवा लोकसभा में शिवसेना संसदीय दल के नेता कल्याण के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के और कोंकण क्षेत्र के अन्य सांसदों के लगातार प्रयासों के बाद शुरू की जा रही है। सांसदों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष कोंकण के लिए नियमित नई ट्रेन की मांग रखी थी। रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब यह सेवा शुरू हो रही है।

mumbai sawantwadi daily express train service starts september 3
3 हजार के बदले 5 हजार मिला इनाम! साड़ी पहन मैराथन जीतने वाली रमाबाई ने बताया कैसे बेटियों की पूरी करेंगी पढ़ाई

510 किमी मार्ग को जोड़ेगी

रेलवे के अनुसार प्रस्तावित ट्रेन नंबर 15087 CSMT–सावंतवाडी रोड एक्सप्रेस और 15088 सावंतवाडी रोड–CSMT एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेंगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में करीब 510 किलोमीटर के मार्ग को जोड़ेगी।

mumbai sawantwadi daily express train service starts september 3
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

नई एक्सप्रेस ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगाव, वीर, खेड, चिपळूण, सावर्डा, अरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, वालिवाडे, राजापूर रोड, वैभववाडी रोड, नांदगाव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और सावंतवाडी रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस सेवा से मुंबई महानगर क्षेत्र और कोंकण के प्रमुख शहरों के बीच सीधा रेल संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है। गणेशोत्सव के दौरान कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके अलावा पर्यटन, शिक्षा, रोजगार, व्यापार और सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि कोंकण की जनता लंबे समय से नई ट्रेन की मांग कर रही थी और उन्होंने नई सेवा शुरू कराने का आश्वासन दिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com