

Mumbai Rain Andheri Subway Waterlogging News: मुंबई में बुधवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई तो कई इलाकों में तेज बारिश हुई। खासकर पश्चिमी उपनगरों में ज्यादा बारिश हुई, अंधेरी सबवे में पानी भरने की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
जलभराव की समस्या के लिए बदनाम अंधेरी सबवे का बुधवार को, मानसून की औपचारिक शुरुआत से पहले ही बंद हो जाना नागरिकों और राजनीतिक नेताओं के निशाने पर आ गया। कांग्रेस नेता एवं मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने शहर की मानसून पूर्व तैयारियों पर सवाल उठाए।
बता दें कि पिछले वर्ष अंधेरी सबवे में मध्यम से भारी बारिश के कारण कम से कम 27 अलग-अलग दिनों में कुल 49 घंटे तक जलभराव रहा था। जून से अक्टूबर के बीच इसे 33 बार बंद करना पड़ा था। इस वर्ष पहली बार अंधेरी सब-वे को सुबह 7:40 बजे वाहनों के लिए बंद किया गया। बीएमसी के अनुसार, पश्चिमी उपनगरों में एक घंटे के भीतर हुई मूसलाधार बारिश के कारण सब-वे में पानी भर गया। रिकॉर्ड के अनुसार सुबह 7 से 8 बजे के बीच अंधेरी में 49 मिमी तथा समीपवर्ती वर्सोवा क्षेत्र में 69 मिमी बारिश दर्ज की गई।
यह है मुंबई महानगरपालिका की नाला सफाई! आज हल्की बारिश की कुछ फुहारें पड़ीं और अंधेरी सब-वे पानी से भर गया, जब असली बारिश होगी, तब क्या हालत होगी? ट्रिपल इंजन सरकार के नाम पर भाजपा भ्रष्टाचार कर रही है, मुंबई वासियों, गर्मी की आग से निकलकर बारिश में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
- सचिन सावंत, मुख्य प्रवक्ता (मुबई कांग्रेस)
मैंने बीएमसी के बजट पर बोलते समय पहले ही इस खतरे की 6। और ध्यान दिलाया था लेकिन मसाले की बड़े-बड़े निरीक्षण दौरे निकालकर यह दावा किया था कि नालों की सफाई पूरी हो चुकी है। आज उनके सभी दावे खोखले साबित हो गए हैं। मनपा को लूटने के बजाय महापौर को जनता के कामों पर ध्यान देना चाहिए।
- यशवंत किल्लेदार (बीएमसी गुट नेता, मनसे)
अंधेरी सबवे की कैपेसिटी बहुत कम है, अगर 15 एमएम से अधिक बारिश होती है तो यहां जलजमाव हो जाता है। मैं खुद बुधवार सुबह अंधेरी सबवे के इधर था। नया नाला बनाने का प्रस्ताव है जिससे जलजमाव नहीं होगा लेकिन इसकी लागत करीब 260 से 270 करोड़ है। आईआईटी बॉम्बे की मदद से हम प्लान कर रहे हैं और इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
- गणेश खणकर (बीएमसी गुट नेता, बीजेपी)