मुंबईः रेलवे का मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेनों के रफ्तार पर असर, इन स्टेशनों के बीच होंगी कई ट्रेनें प्रभावित
Mumbai Railway News: मध्य रेल के सोलापुर मंडल और कसारा-खर्डी खंड में 10 जून तक विशेष ब्लॉक रहेगा। इससे कामायनी, राजधानी, सेवाग्राम समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
रेलवे स्टेशन (सोर्सः AI)
Mumbai Railway Mega Block Updates: मध्य रेल के द्वारा रेल अवसंरचना उन्नयन और सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए विशेष ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रहेगा। इसका असर अगले चार दिनों तक रेल यातायात पर दिखाई देगा। 10 जून तक सोलापुर मंडल में यार्ड आधुनिकीकरण और कसारा-खर्डी खंड में ओएचई कार्यों के चलते कामायनी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, सेवाग्राम एक्सप्रेस समेत कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
जबकि आसनगांव-कसारा मार्ग पर कुछ उपनगरीय लोकल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द और सीमित की जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा करने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए, अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
मध्य रेल के सोलापुर मंडल में टीकेकरवाड़ी यार्ड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इसके लिए 5 जून से 10 जून 2026 तक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। एलटीटी-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस को 8 जून को दो घंटे तक नियंत्रित किया जाएगा। इसी दिन सीएसएमटी-केएसआर बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस को 30 मिनट तक विनियमित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नीट आंदोलन को उद्धव ठाकरे का बड़ा समर्थन
MSME Technology Centre Mumbai Admission 2026: 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्सेज के लिए प्रवेश शुरू, ऐसे करें अप्लाई
C-DAC Recruitment 2026: सी-डैक में प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 45 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
ऑनलाइन लूडो ऐप पर दोस्ती शादी का वादा, घर से 10 लाख लेकर फरार हुई SSC छात्रा, इंस्टाग्राम से मिला सुराग
वहीं, 9 जून को कन्याकुमारी-पुणे एक्सप्रेस को एक घंटा 15 मिनट और भुवनेश्वर-सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस को 40 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा 10 जून को चलने वाली सीएसएमटी-केएसआर बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस को निर्धारित समय से 2 घंटे 15 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। मध्य रेल के अनुसार रेल संरचना के आधुनिकीकरण और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए यह ब्लॉक आवश्यक है।
कसारा-खर्डी खंड में दो दिन रहेगा विशेष ब्लॉक
दूसरी ओर मुंबई मंडल द्वारा अतिक्रमण हटाने से संबंधित प्रारंभिक ओएचई कार्यों के लिए 9 और 10 जून को कसारा-खर्डी खंड में प्रतिदिन दो घंटे का विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक दोपहर 3.50 बजे से शाम 5.50 बजे तक रहेगा। ब्लॉक के दौरान आसनगांव और कसारा के बीच उपनगरीय लोकल सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।
सीएसएमटी से चलने वाली कुछ कसारा लोकल ट्रेनें आसनगांव तक ही संचालित होंगी, जबकि कसारा से सीएसएमटी की ओर चलने वाली कुछ सेवाएं आसनगांव से प्रारंभ की जाएंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार ब्लॉक से पहले कसारा के लिए अंतिम लोकल सीएसएमटी से दोपहर 12.30 बजे रवाना होगी, जबकि ब्लॉक समाप्त होने के बाद पहली लोकल शाम 4.50 बजे सीएसएमटी से कसारा के लिए चलेगी।
यह भी पढ़ेः- चंद्रपुर: विशेष ग्रामसभा में तय होगा ग्राम पंचायत के सदस्य पदों का आरक्षण, प्रक्रिया शुरू, देखें टाइमलाइन
कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी असर
विशेष ब्लॉक के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ेगा। एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस दोनों दिन अपने निर्धारित समय से एक घंटा 40 मिनट देरी से रवाना होगी। इसके अलावा एलटीटी-राजगीर एक्सप्रेस, सीएसएमटी-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस और सीएसएमटी-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस को विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने यह भी बताया है कि एलटीटी-प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस तथा सीएसएमटी-बल्हारशाह नंदिग्राम एक्सप्रेस को 10 से 15 मिनट तक की अतिरिक्त देरी का सामना करना पड़ सकता है। यदि अन्य मेल अथवा एक्सप्रेस ट्रेनें पहले से विलंबित होंगी तो परिचालनिक आवश्यकता के अनुसार उनका भी विनियमन किया जा सकता है।
