Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai Property Market की रफ्तार घटी, रजिस्ट्रेशन में 15% की गिरावट

Property Market In Mumbai: मुंबई में अक्टूबर 2025 में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 15% गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती कीमतें और ऊंची ब्याज दरें खरीदारों को घर खरीदने से रोक रही हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 01, 2025 | 08:33 AM

मुंबई प्रॉपर्टी मार्केट (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Real Estate Sector In Mumbai: मुंबई का प्रॉपर्टी बाजार इस बार त्योहारों की चमक में भी फीका पड़ा दिखा। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे पारंपरिक शुभ अवसरों पर जहां घर खरीदारी में तेजी की उम्मीद रहती है, वहीं अक्टूबर 2025 में बिक्री के आंकड़े पिछले साल और पिछले महीने दोनों से नीचे रहे।

राज्य पंजीकरण एवं मुद्रांक विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 1 से 30 अक्टूबर 2025 के बीच मुंबई में 10,947 संपत्तियों का पंजीकरण हुआ, जिससे 980 करोड़ का स्टांप ड्यूटी राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि अक्टूबर 2024 में 12,958 रजिस्ट्रेशन के साथ 1,205 करोड़ का राजस्व दर्ज हुआ था। यानी साल-दर-साल तुलना में 15% रजिस्ट्रेशन और 19% राजस्व की गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले महीने सितंबर 2025 में 12,070 रजिस्ट्रेशन और 1,292 करोड़ का राजस्व मिला था। इस तुलना में भी अक्टूबर के आंकड़े काफी कमजोर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि औसतन रोजाना 364 रजिस्ट्रेशन की रफ्तार से यह संख्या महीने के अंत तक भी 12,000 के आंकड़े को नहीं छू पाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

भिवंडी मनपा में मेयर को लेकर भाजपा में दो फाड़, विधायक महेश चौगुले को लगा झटका, 46 का आंकड़ा बना पहेली

विधायक कुमार आयलानी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कल्याण-अंबरनाथ रोड सहित एमएमआरडीए सड़कों की प्रगति पर बैठक

Kunal Kamra की बढ़ी मुश्किलें, एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए महाराष्ट्र विधान परिषद ने भेजा समन

Gadchiroli News: दिभना जंगल परिसर में पहुंचे जंगली हाथी, परिसर के नागरिकों में दहशत का माहौल

ईएमआई का बढ़ रहा बोझ

प्रॉपर्टी विश्लेषकों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे कई अहम वजहें हैं। पिछले एक साल में घर की कीमतों में 8-12% तक बढ़ोतरी हुई है। बैंक लोन की ब्याज दरें ऊंची बनी रहने से ईएमआई बोझ बढ़ गया है। इससे कई संभावित खरीदारों ने अपने फैसले फिलहाल टाल दिए है।

सस्ती और मध्यम आय वर्ग की परियोजनाओं की कमी, बाजार में लक्जरी प्रोजेक्ट की भरमार है, लेकिन किफायती घरों की आपूर्ति सीमित है। ऐसे में सैलरी बेस्ड वर्ग, जो सबसे बड़ा खरीदार समूह है, उनके लिए विकल्प घट गए हैं। डेवलपर्स द्वारा भारी छूट न देना, प्रोजेक्ट अप्रूवल में देरी, पश्चिमी उपनगरों में नए लॉन्च टलना भी बिक्री में गिरावट की वजह बताई जा रही है।

विशेषज्ञों की राय

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों के दौरान आमतौर पर बिक्री में 10-15% बढ़ोतरी होती है, लेकिन इस बार उलटा हुआ है। एक विश्लेषक के अनुसार, “बढ़ती कीमतों और स्थिर आय के कारण खरीदारों में थकान और सतर्कता दिख रही है।

ये भी पढ़ें :- नासिक-मुंबई Panchwati Express रोजाना देरी से, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

अगर यही स्थिति रही तो आने वाले तिमाही में बिक्री और धीमी पड़ सकती है।” हालांकि, लंबी अवधि में मुंबई का बाजार मजबूत माना जा रहा है।
मेट्रो कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और निवेशकों की रुचि इसे सहारा दे रहे हैं। फिलहाल, बाजार में कंसोलिडेशन का दौर शुरू हो सकता है, जहां खरीदार सोच-समझकर कदम रखेंगे और डेवलपर कीमतों में अनुशासन दिखाएंगे।

मैट्रिक अक्टूबर 2025 सितंबर 2025 अक्टूबर 2024
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 10,947 12,070 12,958
स्टांप ड्यूटी रेवेन्यू ₹980 करोड़ ₹1,292 करोड़ ₹1,205 करोड़
महीने के दिन 30 30 31
दैनिक औसत पंजीकरण ~364 ~402 ~418

 

Mumbai property market slowdown october 2025 registration drop

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2025 | 08:33 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Real Estate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.