मुंबई: बलात्कार मामले में न फंसाने के लिए रिश्वत लेते पकड़ा गया पुलिस उप निरीक्षक
- Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On:
Mar 08, 2022 | 06:23 AM
File Photo
मुंबई: मुंबई में बलात्कार के एक मामले में सह आरोपी न बनाने के लिये कथित तौर पर एक व्यक्ति से सात लाख रुपये लेते समय एक पुलिस उप-निरीक्षक को हिरासत में ले लिया गया। महाराष्ट्र भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पीएसआई भरत लक्ष्मण मुंडे (33) मुंबई में एन.एम. जोशी मार्ग थाने से संबद्ध है। सोमवार को जाल बिछाकर उसे सात लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया।
अधिकारी ने कहा, ”मुंडे ने अपने लिये पांच लाख, एक वरिष्ठ निरीक्षक के लिये 2 लाख और बलात्कार पीड़ित के लिये 30 लाख रुपये मांगे थे। महिला ने शिकायतकर्ता के संबंधी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। मुंडे द्वारा धमकाए जाने के बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी का रुख किया।”‘(एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं, मुंबई पुलिस वैन को रोकने वाली वायरल गर्ल रिया अहीर ने सुनाई आपबीती
शर्म बेचकर खा गए हैं धर्मेंद्र प्रधान! कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है, MNS नेता का इस्तीफा न देने पर सवाल
Mumbai police sub inspector caught taking bribe for not being implicated in rape case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 08, 2022 | 06:23 AM
