कॉमेडियन कुणाल कामरा (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने तीसरा समन जारी किया है। उन्हें 5 अप्रैल को खार थाने में पेश होने का निर्देश दिया गया है। दो बार समन जारी होने के बाद पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।
राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कामरा को 5 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है। पुलिस ने बताया कि 36 साल के कुणाल कामरा को उपनगरीय मुंबई के खार थाने में अधिकारियों के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। पिछले महीने यहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इससे पहले पुलिस ने उन्हें दो बार तलब किया था। लेकिन वे दोनों बार पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।
बता दें कि 2022 में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर पार्टी दो फाड़ करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस घटना पर कॉमेडियन कामरा ने पैरोडी गीत बनाया, जिसमें नाम लिए बिना शिंदे को गद्दार बताया। उनकी इस टिप्पणी से बौखलाए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जिस स्टूडियो में यह शो शूट किया था उसमें तोड़फोड़ की थी। कामरा के खिलाफ मुंबई और डिप्टी सीएम शिंदे के राजनीतिक गढ़ ठाणे के अन्य पुलिस थानों में भी अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं।
मुंबई के हैबिटेट सेंटर में उनके विवादास्पद चुटकुलों के मामले में कुणाल कामरा को खार पुलिस स्टेशन ने इससे पहले दो समन जारी किए थे लेकिन वे नहीं पहुंचे। जिसके बाद 31 मार्च को मुंबई पुलिस की एक टीम दादर स्थित कॉमेडियन कुणाल कामरा के घर पर पहुंची थी।
मुंबई के घर पर पुलिस के पहुंचने पर कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा था। उन्होंने लिखा कि “ऐसे पते पर जाना, जहां मैं पिछले 10 वर्षों से नहीं रहा हूं, आपके समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मुंबई पुलिस ने अब कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी किया है और 5 अप्रैल को पेश होने के लिए कहां गया है। अब देखना होगा कि पिछले दो समन पेश नहीं होने वाले कुणाल कामरा इस बार क्या रुख अपनाते है।