Mumbai: कोस्टा ऐप पर फर्जी रिटर्न का आरोप, EOW ने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
Mumbai Police Warning: मुंबई पुलिस ने कोस्टा ऐप को अनधिकृत बताते हुए निवेश से बचने की चेतावनी दी है। उच्च रिटर्न का लालच देकर निवेशकों से ठगी की कई शिकायतें सामने आई हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई पुलिस (pic credit; social media)
Mumbai Police Warning To Public: मुंबई पुलिस ने कोस्टा ऐप सेविंग के खिलाफ चेतावनी जारी की है। जो गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह भारतीय वित्तीय नियामकों द्वारा पंजीकृत या अधिकृत नहीं है।
इस पर निवेश पर उच्च रिटर्न के झूठे वादे करके निवेशकों को धोखा देने का आरोप है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कहा कि, उन्हें एक अनधिकृत फिनटेक ऐप्लिकेशन के जरिए उपयोगकर्ताओं को आर्थिक रूप से ठगने की कई शिकायतें मिली हैं।
मुंबई पुलिस ने बताया है कि अपंजीकृत प्लेटफ़ॉर्म पर उच्च रिटर्न के झूठे वादों के जरिए निवेशकों को ठगने का आरोप है। ईओडब्ल्यू ने कहा कि कोस्टा ऐप किसी नियामक के पास पंजीकृत नहीं है। मुंबई पुलिस ने नागरिकों से इस तरह के ऐप्स या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल या निवेश न करने का आग्रह किया है।
सम्बंधित ख़बरें
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
दस्तूर नगर सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा, अमरावती में 840 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली रफ्तार
लाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
मुंबई में कला, स्वास्थ्य और पर्यावरण का महासंगम, MAHF 2026 में युवाओं ने दिखाई जबरदस्त सक्रियता
मुंबई पुलिस ने एक्स पर शेयर की पोस्ट
मुंबई पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि, किसी भी फंड में निवेश करने से पहले हमेशा आरबीआई, सेबी या अन्य संबंधित नियामक निकायों के साथ निवेश प्लेटफॉर्म की पुष्टि करें। पुलिस विभाग ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए एक हेल्पलाइन ईमेल आईडी srpieiu.eow-जारी mum@mahapolice.gov.in की है।
Mumbai Police Crime Branch's Economic Offences Wing (EOW) has received multiple complaints against “COSTA App Saving”, an unregistered platform accused of defrauding investors through false promises of unusually high returns. Please note that COSTA App Saving, available on the… — मुंबई पोलीस – Mumbai Police (@MumbaiPolice) November 4, 2025
ये भी पढ़ें :- Mumbai: उत्तर भारतीयों के मंच से सुर्वे का बयान, महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक गर्मी
हालांकि पुलिस ने ऐप के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। इस साल की शुरुआत में, ऑनलाइन निवेश का काम करने वाली एक अधिकृत एप्लीकेशन, कोस्टा ऐप, साइबर अपराधों में शामिल थी। उसने हजारों निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की और 15 करोड़ रुपये लूट लिया था।
