विधायक सुरेश धस की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने एक्ट्रेस प्राजक्ता माली की शिकायत पर पुलिस को एक्शन लेने का दिया निर्देश
भाजपा विधायक सुरेश धस ने की अपमाजनक टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने मुंबई पुलिस को अभिनेत्री प्राजक्ता माली की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
- Written By: आकाश मसने
प्राजक्ता माली व सुरेश धस (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: बीड जिले के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मामले में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले ने पहले एनसीपी नेता धनंजय मुंडे की मुश्किलें बढ़ाई। अब इसमें भाजपा विधायक सुरेश धस की दिक्कतें भी बढ़ गई है। विधायक धस के खिलाफ पुलिस एक्शन ले सकती है।
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने सोमवार को मुंबई पुलिस को अभिनेत्री प्राजक्ता माली की उस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जिसमें कहा गया है कि भाजपा विधायक सुरेश धस ने उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।
मराठी अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने एक दिन पहले महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई कि विधायक सुरेश धस की अनुचित और अपमानजनक टिप्पणियों ने उनके निजी और सामाजिक जीवन को प्रभावित किया है। अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया कि इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक सामग्री प्रसारित की गई।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चा चोरी की अफवाह से मचा हड़कंप, गोंदिया के कटंगी गांव में महिला के साथ मारपीट की कोशिश; पुलिस ने बचाई जान
‘खूबसूरती के कारण मिला पद’, धनंजय मुंडे की पूर्व पत्नी ने रुपाली चाकणकर को घेरा, वैष्णवी हगवणे मामले में महिला आयोग पर उठे सवाल
एक्ट्रेस प्राजक्ता माली ने महिला आयोग से की विधायक सुरेश धस की शिकायत, जानिए क्या है मामला
अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने की विधायक सुरेश धस से माफी की मांग, बोली- संतोष देशमुख हत्या के मामले में की अपमानजक टिप्पणी
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
महिला आयोग ने मुंबई पुलिस को कार्रवाई करने कहा
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने अपने ‘एक्स’ हैंडल के माध्यम से सूचित किया कि आयोग को माली की शिकायत मिली है और उसने कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने कहा कि यह मामला गंभीर है और मुंबई पुलिस आयुक्त को तुरंत कार्रवाई करने तथा तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग कार्यालयाला प्राजक्ता माळी यांचा तक्रार अर्ज प्राप्त झाला आहे. बीड जिल्ह्यातील आमदार श्री सुरेश धस यांनी श्रीमती माळी यांच्याबद्दल केलेले कथित अयोग्य, अवमानकारक व बदनामीकारक विधान तसेच.. १/३ — Maharashtra State Commission for Women (@Maha_MahilaAyog) December 30, 2024
आयोग की यह प्रतिक्रिया माली द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात करने के एक दिन बाद आयी है। फडणवीस ने माली और उनके परिवार को आश्वासन दिया कि महिलाओं का अपमान करने की किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।
एक्ट्रेस प्राजक्ता माली ने मांफी मांगने की मांग की थी
शनिवार को प्राजक्ता माली ने बीड जिले के भाजपा विधायक सुरेश धस से बीड सरपंच हत्या मामले में एनसीपी नेता एवं मंत्री धनंजय मुंडे को निशाना बनाने की कोशिश में उनका नाम घसीटने के लिए माफी मांगने की मांग की थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
