Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने की विधायक सुरेश धस से माफी की मांग, बोली- संतोष देशमुख हत्या के मामले में की अपमानजक टिप्पणी

अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मंत्री धनंजय मुंडे को निशाना बनाने के प्रयास में उनका नाम घसीटने के लिए विधायक सुरेश धस की आलोचना की और मांगी मांगने की मांग की।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Dec 31, 2024 | 03:25 PM

अभिनेत्री प्राजक्ता माली व विधायक सुरेश धस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंब‍ई: अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मंत्री धनंजय मुंडे को निशाना बनाने के प्रयास में उनका नाम घसीटने के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक सुरेश धस की आलोचना की। बीड जिले के मासजोग के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को बीड में एक ऊर्जा फर्म पर जबरन वसूली की कोशिश को विफल करने के प्रयास के दौरान अपहरण कर लिया गया था। देशमुख को प्रताड़ित किया गया और बाद में उनकी हत्या कर दी गई।

इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जबरन वसूली मामले में आरोपी वाल्मिक कराड को लेकर राजनीतिक खींचतान जारी है। बताया जाता है कि वह परली से विधायक मुंडे का करीबी है।

विधायक की टिप्पणी निराधार

अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक सुरेश धस की टिप्पणी पूरी तरह से निराधार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, खासकर कलाकारों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। माली ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उनकी परली यात्रा से संबंधित वीडियो के पिछले डेढ़ महीने से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने और फर्जी खबरों पर उनकी चुप्पी को सहमति के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

मुस्लिम वोटों के लिए 1000 करोड़ का सौदा…TMC के आरोपों पर आया हुमायूं कबीर का पलटवार; सबूत दिखाने की कही बात

Jalna में कांग्रेस की पकड़ ढीली, दल-बदल से कमजोर होता संगठन; भाजपा को फायदा

नीतीश कुमार के ‘दिल्ली प्लान’ से बिहार में हलचल, इन 7 दिग्गजों में से कोई एक बनेगा अगला मुख्यमंत्री!

खरगे के ‘जहरीला सांप’ वाले बयान पर नितिन नबीन का पलटवार, क्या चुनाव में असर दिखाएगी जुबानी जंग की कड़वाहट

मुझे धनंजय मुंडे से जोड़ने वाली टिप्पणी अपमानजनक

अभिनेत्री प्राजक्ता माली कहा कि कलाकार इस तरह की बदनामी से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन सुरेश धस एक निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और वह जो कहते हैं और जिस तरह से कहते हैं उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। धस की टिप्पणी झूठी और निराधार है। मुझे धनंजय मुंडे से जोड़ने वाली उनकी टिप्पणी अपमानजनक है।”

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

विधायक को मांगनी चाहिए माफी

प्राजक्ता माली ने कहा कि जब सोशल मीडिया पर इस तरह की नकारात्मकता फैलाई जा रही थी, तब उनके परिवार और दोस्तों ने उन पर विश्वास किया लेकिन जब कोई विधायक इस तरह की टिप्पणी करता है तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। माली ने कहा कि धस को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और वह विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही हैं।

माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता

इस बीच, भाजपा विधायक सुरेश धस ने कहा कि माली से माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता और उन्होंने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा है। धस ने कहा “मैं उन्हें नहीं जानता और वह मेरी दुश्मन नहीं हैं। उन्हें कल जो मैंने कहा था, उसे फिर से सुनना चाहिए।”

चंद्रशेखर बावनकुले ने विधायक को दी हिदायत

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने धस से सरपंच हत्या मामले में मुंडे पर सार्वजनिक रूप से हमला करने से बचने को कहा है। बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि “मैं धस से कहूंगा कि उनके पास जो भी जानकारी है, उसे सार्वजनिक करने के बजाय सीधे मुख्यमंत्री से साझा करें। मैं विधायक धस से कहूंगा कि ऐसी कोई टिप्पणी न करें जिससे जांच प्रभावित हो।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Actress prajakta mali demands an apology from mla suresh dhas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2024 | 09:52 PM

Topics:  

  • BJP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.