मुंबई पुलिस को मिलेंगे बॉडी वॉर्न कैमरे, कॉल पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मी की हर कार्रवाई होगी रिकॉर्ड
Mumbai Police की कार्यप्रणाली को और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिसकर्मियों को जल्द बॉडी वॉर्न कैमरे दिए जाएंगे। इन कैमरों से घटनास्थल की रियल टाइम रिकॉर्डिंग होगी और जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
हाईटेक मुंबई पुलिस (सौ. एआई जनरेटेड )
Maharashtra Police Digital Monitoring System: कॉल पर सबसे पहले पहुंचने वाली मुंबई पुलिस को जल्द ही बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस किया जाएगा।
पुलिसकर्मी बॉडी पर कैमरे लगाकर काम करेंगे, जो अमेरिका की तर्ज पर महाराष्ट्र पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाएगा। हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और यातायात पुलिस के साथ बदसलूकी की गई।
इसी को ध्यान में रखते हुए आधुनिक निगरानी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य के पुलिसकर्मियों को बॉडीवियर कैमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये बॉडी कैमरे तीन साल में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे। वर्तमान में 230 यूनिटों की खरीद प्रक्रिया चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान
पंढरपुर कॉरिडोर से आसान होंगे विठ्ठल दर्शन, सीएम फडणवीस ने महापूजा के बाद किया बड़ा ऐलान
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
MHADA की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया होटल! 512 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी में ED ने रंगशारदा होटल किया कुर्क
विवाद कम, जवाबदेही ज्यादा
पुलिस अधिकारी मानते हैं कि कैमरों की रिकॉर्डिंग से तथ्य स्पष्ट हो जाते हैं। विवाद की गुंजाइश कम रहती है और निष्पक्ष जांच संभव हो पाती है। इन कैमरों से पुलिसकर्मियों का आचरण भी रिकॉर्ड होता रहेगा। यदि किसी पुलिसकर्मी के व्यवहार की शिकायत आती है, तो रिकॉर्डिंग के आधार पर उसकी सत्यता आसानी से जांची जा सकेगी।
रियल टाइम में रिकॉर्डिंग
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इमरजेंसी कॉल पर सबसे पहले पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचता है। ऐसे में हालात को पेशेवर तरीके होता से संभालना बेहद महत्वपूर्ण है। बॉडी वॉर्न कैमरे रियल टाइम में घटनाओं की रिकॉर्डिंग करते हैं। जिससे सटीक डिजिटल साक्ष्य तैयार होता है। यह जांच, अदालती कार्यवाही या आंतरिक समीक्षा में बहुत सहायक साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें :- समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक से कुचलकर 3 मजदूरों की मौत
साइबर सुरक्षा नीति के तहत मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्नत और आधुनिक डेटा सेंटरों के से डेटा सुरक्षा बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है। मुंबई में 1,150 एआई-सक्षम सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जिनमें से 500 मौजूदा यूनिटों को उन्नत वीडियो विश्लेषण के लिए अपग्रेड किया जाएगा।
