चुलबुल पांडे बनने का शौक पड़ेगा भारी, वर्दी में रील बनाने पर रोक; महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों को सर्कुलर जारी
Mumbai Police ने वर्दी में रहते हुए रील, मिनी-व्लॉग या अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। नियम उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Police Social Media Ban On Uniform: मुंबई पुलिस ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्दी में रहते हुए रील, मिनी-व्लॉग या किसी भी अन्य प्रकार के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से सख्त रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।
यह निर्णय तब लिया गया जब यह देखा गया कि कार्यालय परिसर, सरकारी वाहनों, उपकरणों और आधिकारिक कर्तव्यों से संबंधित संवेदनशील जानकारी अनजाने में ऐसे वीडियो में दिखाई दे रही थी।
बता दें कि, जुलाई 2025 में, महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया था। लेकिन इसके बाद भी पुलिसकर्मी अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार की पहल से गहरे समुद्र में हो सकेगा संपर्क, BSNL के साथ मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना
पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार
तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई मुंबई पुलिस की विशेष शाखा के पुलिस
उपायुक्त दत्तात्रेय कांबले ने शहर भर के करीब 51 हजार पुलिसकर्मियों को एक परिपत्र जारी किया है। उनके पर्यवेक्षण में कार्यरत सोशल मीडिया लैब को ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
परिपत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वर्दी में वीडियो बनाने या पोस्ट करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी-अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। देखा गया कि कई बार ड्यूटी से जुड़े संवेदनशील स्थान, सरकारी वाहन, उपकरण और कार्यालय परिसर अनजाने में कैमरे में आ जाते हैं। सर्कुलर में यह भी साफ किया गया है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल निजी जीवन तक सीमित रखा जाए और ड्यूटी या यूनिफॉर्म से जुड़े किसी भी तरह के कंटेंट को साझा करने से बचा जाए।
इससे पुलिसकर्मियों की प्राइवेसी होती है प्रभावित
पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह के वीडियो से न सिर्फ पुलिसकर्मियों की प्राइवेसी प्रभावित होती है, बल्कि ऑपरेशनल सिक्योरिटी को भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहे “खाकी स्वैग” जैसे ट्रेंड पर अब रोक लगने की संभावना जताई जा रही है।
मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया लैब को दी गई विशेष जिम्मेदारी
इस आदेश को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया लैब को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। लैब अलग-अलग – ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नजर रखेगी और अगर कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया गया तो उसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
ये भी पढ़ें :- BMC की ‘जीरो-प्रिस्क्रिप्शन पॉलिसी’ पर सवाल, अस्पतालों में दवाओं की भारी कमी
विस में उठ चुका है मुद्दा
गौरतलब है कि इससे पहले कुछ विधायकों ने विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया था कि पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म में सोशल मीडिया वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
