मुंबई-पालघर में तीन सनसनीखेज वारदातें, गोरेगांव में 10 साल की बच्ची को दिया धक्का, पालघर में दुष्कर्म

Maharashtra Crime Update: मुंबई और पालघर में तीन मामलों का खुलासा हुआ है। गोरेगांव में बच्ची की हत्या में 10 साल की आरोपी पकड़ी गई और नालासोपारा में छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार।
Three sensational incidents in the Mumbai-Palghar region
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • गोरेगांव में मासूम की मौत, 10 वर्षीय बच्ची पर हत्या का आरोप।

  • पालघर में दुष्कर्म-हत्या मामले में दो गिरफ्तार।

  • नालासोपारा में किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में।

Maharashtra Police Action: मुंबई-पालघर क्षेत्र में अपराध को तीन सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। गोरेगांव में खेल-खेल में 10 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा हुआ है, तो पालघर में 52 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं।

वहीं, नालासोपारा में किशोरी से छेड़‌छाड़ का आरोपी पकड़ा गया है। गोरेगांव पूर्व स्थित म्हाडा शिव शक्ति प्रकल्प विल्डिंग में 18 महीने की मासूम अरीबा शाकिर खान की मौत के मामले में दिंडोशी पुलिस ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।

शुरुआती जांच में इसे महज दुर्घटना माना जा रहा था, क्योंकि रात करीच 9:30 बजे अरीवा घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हो गई थी। उसके भाई ने जब छठी मंजिल की रेलिंग से नीचे झांका, तो वह लहूलुहान हालत में मिली। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद अरीवा की बुआ को रेलिंग की ऊंचाई (जो बच्ची की लंबाई से 3।5 इंच ऊंची थी) देखकर शक हुआ।

परिजनों की शिकायत पर जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो साजिश बेनकाब हुई। फुटेज में पड़ोस में रहने वाली एक 10 साल की बच्ची अरीबा को लिफ्ट के पास बुलाकर डक्ट एरिया से नीचे फेंकती हुई दिखाई दी। पुलिस ने आरोपी बच्ची के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) के समक्ष पेश किया।

कुएं में मिले शव से खुला दुष्कर्म और हत्या का राज

पालघर जिले के राजेंद्र सावरपाडा क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 52 वर्षीय महिला का शव एक कुएं में मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। एसपी यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में सफाला पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर इस ब्लाइंड केस को सुलझाते हुए दो आरोपियों निलेश धर्माजी चिमटे (35) और उज्ज्वला नवसु खुताडे (33) को गिरफ्तार कर लिया है।

Three sensational incidents in the Mumbai-Palghar region
मुंबई में दशहरे पर 8,798 नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन, दोपहिया खरीदने में सबसे आगे रहे मुंबईकर

शुरुआत में पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) माना था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले, अत्यधिक रक्तसाथ के कारण महिला की मौत होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को 19 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Three sensational incidents in the Mumbai-Palghar region
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे की आज नागपुर कोर्ट में पेशी, ट्रांजिट रिमांड मांगेगी यूपी पुलिस

नवरात्रि के दौरान नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट

नालासोपारा इलाके में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। 19 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे, नवरात्रि के अवसर पर एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ अपने ही परिसर में टहल रही थी।

इसी दौरान 18 साल के आरोपी गुफरान गुलजार राईन ने उसका रास्ता रोककर उससे बात करने का दबाव बनाया, पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने उसे गालियां दीं, जबरदस्ती करने की कोशिश की और विरोध करने पर कपड़ जड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके पर जुटे लोगों में से किसी ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन के साथ थाने पहुंचकर छेड़छाड़, मारपीट और चमकी की प्राथमिकी दर्ज कराई।

Navbharat Live
navbharatlive.com