मुंबई में दशहरे पर 8,798 नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन, दोपहिया खरीदने में सबसे आगे रहे मुंबईकर

Maharashtra Automobile Sales: विजयादशमी पर मुंबई के चारों आरटीओ में 8,798 से अधिक नए वाहन पंजीकृत हुए। इसमें 70% दोपहिया वाहन रहे और ताड़देव आरटीओ सर्वाधिक पंजीकरण के साथ अव्वल रहा।
Mumbaikars bought a record number of vehicles on Dussehra
मुंबई दशहरा वाहन पंजीकरण सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दशहरे पर मुंबई में 8,798 नए वाहनों का पंजीकरण, दोपहिया की सबसे ज्यादा मांग।

  • ताड़देव आरटीओ में सर्वाधिक 3,537 वाहन दर्ज, कुल पंजीकरण में 70% दोपहिया।

  • E-20 पेट्रोल को लेकर भ्रम दूर, कंपनियों की गारंटी से ग्राहकों का भरोसा बढ़ा।

Mumbai Dussehra RTO Registration: मुंबई में दशहरे पर नई शुरुआत और शुभ खरीदारी की परंपरा को निभाते हुए मुंबईकरों ने नए वाहनों की जमकर खरीदारी की है। आरटीओ की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विजयादशमी के त्योहारी दौर में मुंबई के ताड़देव, वडाला, अंधेरी और बोरिवली इन चारों आरटीओ में नए वाहनों के पंजीकरण में भारी उछाल दर्ज किया गया।

महानगर में इस बार 8,798 से अधिक नए वाहन सड़कों पर उत्तरे, जिनमें दोपहिया वाहनों की मांग सबसे अधिक रही। साथ ही दोपहिया पंजीकरण में ताड़देव आरटीओ अव्वल रहा। इस तरह पूरे ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त उत्साह और रौनक देखने को मिली। प्रादेशिक परिवहन विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार ताड़देव यानी मुंबई सेंट्रल, वडाला, अंधेरी और बोरिवली इन चारों आरटीओ कार्यालयों में कुल 8,798 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ है।

इन चारों आरटीओ में मुंबई सेंट्रल क्षेत्र में सर्वाधिक 3,537 वाहनों का पंजीकरण दर्ज किया गया। इसके बाद वडाला और अंधेरी का स्थान रहा। वहीं सबसे कम पंजीकरण बोरिवली आरटीओ क्षेत्र में दर्ज हुआ, जहां केवल 512 वाहन पंजीकृत किए गए। दोपहिया वाहनों का सर्वाधिक पंजीकरण दशहरे के सप्ताह यानी 13 से 20 अक्टूबर के दौरान दोपहिया वाहन खरीदने की ओर मुंबईकरों का सबसे ज्यादा झुकाव दिखाई दिया।

इस अवधि में मुंबई सेंट्रल आरटीओ में 2,401 दोपहिया वाहनों का पंजीयन हुआ। इसके साथ ही वडाला आरटीओ में 2,146, अंधेरी आरटीओ में 1,351 और बोरिवली आरटीओ में 312 दोपहिया वाहन पंजीकृत हुए। इस तरह कुल पंजीकृत 8,798 वाहनों में से 6,210 केवल दोपहिया वाहन रहे, जो कुल विक्री का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा है।

Mumbaikars bought a record number of vehicles on Dussehra
नासिक त्र्यंबकेश्वर कुंभ ध्वजारोहण तैयारियों पर आयुक्त शेखर सिंह व कलेक्टर आयुष प्रसाद सख्त, दिए कड़े निर्देश

4 पहिया पंजीकरण में मुंबई सेंट्रल आगे

दोपहिया वाहनों के साथ-साथ चार पहिया यानी कारों की खरीद में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई, आरटीओ वार चार पहिया वाहनों की स्थिति देखें तो मुंबई शहर सेंट्रल में सबसे अधिक 924 चार पहिया दर्ज हुए। इसके बाद अंधेरी में 588, वडाला में 555 और बोरिवली में 172 चार पहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ। इससे साफ जाहिर होता है कि शहरी क्षेत्रों में कारों की मांग लगातार बनी हुई है।

Mumbaikars bought a record number of vehicles on Dussehra
सांगली में CM देवेंद्र फडणवीस का तंज, 10 हजार वोट रद्द होने पर उठाए सवाल, बोले- इन्हें डिग्री किसने दी?

ई-20 पेट्रोल को लेकर संशय दूर, कंपनियों ने दी गारंटी

इस वर्ष पेट्रोल दोपहिया वाहन खरीदते समय ग्राहकों के मन में ई-20 पेट्रोल को लेकर कुछ आशंकाएं और भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, कई ग्राहकों को लग रहा था कि ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से इंजन की ताकत और माइलेज पर असर पड़ सकता है।

हालांकि, अब सभी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां वाहनों के इंजन पर स्पष्ट रूप से ई-20 अंकित कर रही हैं और इसकी अनुकूलता का प्रमाण पत्र दे रही है। इस स्पष्टता और भरोसे के बाद लोगों ने बेझिझक होकर दशहरे के शुभ मुहूर्त पर नई गाडियां अपने घर लाई।

Navbharat Live
navbharatlive.com