मुंबई कोस्टल रोड (उत्तर) का काम दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य, प्रदूषण नियंत्रण के सख्त निर्देश

Mumbai North Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड (उत्तर) परियोजना को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त अभिजीत बांगर ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया।
mumbai north coastal road project completion december 2028
अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त अभिजीत बांगर(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई कोस्टल रोड (उत्तर) परियोजना का काम दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य।

  • परियोजना को 7 पैकेज में बांटा गया है और सभी पैकेजों में निर्माण कार्य जारी है।

  • अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त अभिजीत बांगर ने गोराई जेट्टी, बोरीवली और दहिसर इंटरचेंज का निरीक्षण किया।

  • खुदाई के मलबे को ढककर रखने और धूल रोकने के लिए पर्याप्त वॉटर स्प्रिंकलर लगाने के निर्देश।

North Coastal Road Completion: मुंबई कोस्टल रोड (उत्तर) परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। खुदाई से निकलने वाले मलबे को जमा करने और परिवहन के दौरान पूरी तरह ढककर रखा जाए।

साथ ही, जहां भी खुदाई का काम चल रहा है, वहां पर्याप्त संख्या में वॉटर स्प्रिंकलर मशीनें उपलब्ध रखी जाएं, ताकि धूल न उड़े। यह निर्देश अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने दिए।

mumbai north coastal road project completion december 2028
मुंबई कोस्टल रोड परियोजना(सोर्सः सोशल मीडिया)

निर्माण कार्यों की समीक्षा

बांगर ने बुधवार (25 नवंबर 2026) को मुंबई कोस्टल रोड (उत्तर) परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों का दौरा कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ निर्माण स्थल पर सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी उपायों को भी प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

मुंबई कोस्टल रोड (उत्तर) परियोजना को सात पैकेज में बांटा गया है। सभी सात पैकेजों में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। बीएमसी का लक्ष्य दिसंबर 2028 तक परियोजना का काम पूरा करना है।

mumbai north coastal road project completion december 2028
मुंबई कोस्टल रोड परियोजना(सोर्सः सोशल मीडिया)

अतिरिक्त आयुक्त ने परियोजना स्थल का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान बांगर ने पैकेज 'ई' के तहत अधिकारियों के साथ गोराई जेट्टी और वहां बनाए जा रहे अस्थायी एक्सेस ब्रिज (TAB) का जायजा लिया। चारकोप सेक्टर-8 से बोरीवली तक पूरे अलाइनमेंट को चार हिस्सों में बांटकर प्रत्येक चरण की अलग-अलग योजना तैयार की गई है। इसके लिए जरूरी मनुष्यबल और मशीनरी भी उपलब्ध कराई गई है।

इस पैकेज के तहत गोराई जेट्टी के पास केबल स्टेड ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। बांगर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस महत्वपूर्ण और समय लेने वाले काम में किसी तरह की देरी न हो और निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

mumbai north coastal road project completion december 2028
माफसू में 2 महीने से उपकुलपति नहीं, नागपुर विवि की कुलपति के पास अतिरिक्त प्रभार

अस्थायी एक्सेस रोड का निरीक्षण

इसके बाद उन्होंने पैकेज 'एफ' के तहत बोरीवली इंटरचेंज पर बनाए गए अस्थायी एक्सेस रोड का निरीक्षण किया। यहां बड़े पैमाने पर अस्थायी एक्सेस ब्रिज का निर्माण किया जाना है। बांगर ने काम में तेजी लाने के लिए चार पाइलिंग गैंट्री के माध्यम से समानांतर तरीके से निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।

mumbai north coastal road project completion december 2028
किसानों के समर्थन में रोहित पवार का ट्रैक्टर मार्च, 4 दिसंबर को शेगांव से शुरुआत, 9 को नागपुर पहुंचेगी रैली
mumbai north coastal road project completion december 2028
मुंबई कोस्टल रोड परियोजना(सोर्सः सोशल मीडिया)

उन्होंने इस पैकेज को भी चार चरणों में विभाजित कर प्रत्येक चरण के लिए पर्याप्त मनुष्यबल और मशीनरी उपलब्ध कराने को कहा, ताकि दिसंबर 2028 की समय सीमा में परियोजना पूरी की जा सके। दहिसर इंटरचेंज पर चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

इस निरीक्षण दौरे में उप आयुक्त (इन्फ्रास्ट्रक्चर) गिरीश निकम, प्रमुख अभियंता (सड़क एवं यातायात) मंतय्या स्वामी, उप प्रमुख अभियंता वैभव गांधी सहित संबंधित अभियंता और सलाहकार उपस्थित थे।