- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai News Massive Fire Near Film City Gate Wreaked Havoc Many Slums Burnt To Ashes
Mumbai News: फिल्म सिटी गेट के पास भीषण आग ने मचाई तबाही, कई झुग्गियां जलकर खाक
शाम करीब 7:30 बजे आग संतोष नगर इलाके में भड़की। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 150-200 झोपड़ियां जल गईं। बताया जा रहा है कि घर में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे आग और भी फैल गई।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

(प्रतीकात्मक तस्वीर), फोटो - मीडिया गैलरी
मुंबई : मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित संतोष नगर इलाके में बीते गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बता दें, यहां झुग्गी बस्ती में आग लग गई, जो तेजी से फैलने लगी। आग के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
शाम साढे सात बजे लगी आग
शाम करीब 7:30 बजे आग संतोष नगर इलाके में भड़की। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 150-200 झोपड़ियां जल गईं। बताया जा रहा है कि घर में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे आग और भी फैल गई। जब घटना की जानकारी मिली, तो तुरंत 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। अग्निशमन विभाग, पुलिस और एंबुलेंस की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया था।
आग इतनी बड़ी थी कि इसके लपटें दूर से ही देखी जा सकती थीं। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पहले के अनुमान के अनुसार यह गैस सिलेंडर के फटने के कारण हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
जन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
नासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
मोबाइल यूटीएस सहायकों से 5.40 लाख यात्रियों को मदद, मध्य रेल को हुई 6.89 करोड़ रुपये की आय
आग से कई झोपड़ियां पूरी तरह से जलकर राख
आग से कई झोपड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गईं, जिससे इलाके में भारी नुकसान हुआ। हालांकि, अच्छी बात यह है कि किसी भी व्यक्ति के घायल या मारे जाने की खबर नहीं है। दमकल विभाग और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि आग कैसे लगी।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | A level-2 fire was reported in the slum area of Goregaon at about 7:30 pm. Nearly 150-200 hutments came in contact with the fire. The fire has been doused. No injuries reported: BMC (20.02) pic.twitter.com/edW41IInmd — ANI (@ANI) February 20, 2025
महाराष्ट्र की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मुंबई फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा कि “कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन नुकसान बड़ा है। सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और राहत कार्य जारी है।” अभी प्रशासन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामले की पूरी जांच करेगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
Mumbai news massive fire near film city gate wreaked havoc many slums burnt to ashes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
TMC के 10 विधायक बैठक से गायब, ममता बनर्जी ने केंद्र को ललकारा, कहा- वे चाहें तो मुझे बर्खास्त कर दें
May 06, 2026 | 09:59 PMमहेंद्र गोयनका के केस में नया मोड़, जस्टिस जे. बी. पारदीवाला ने खुद को मामले से किया अलग; जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 09:51 PMभोजशाला विवाद में नया मोड़, अब जैन समाज ने ठोका दावा; हाईकोर्ट में जैन समाज की एंट्री से गरमाया मुद्दा
May 06, 2026 | 09:32 PMजन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
May 06, 2026 | 09:25 PMनासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
May 06, 2026 | 09:10 PMपश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
May 06, 2026 | 08:53 PMतमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
May 06, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM











