Mumbai: 31 दिसंबर की आधी रात के बाद भी मिलेगी लोकल सेवा, न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर मुंबईकरों को राहत
Local Train In Mumbai: नए साल की रात मुंबईकरों को बड़ी राहत मिलने वाली हैं। मध्य रेलवे 4 और पश्चिम रेलवे 8 स्पेशल लोकल चलाएगा। आधी रात के बाद भी सभी स्टेशनों पर सुरक्षित यात्रा की सुविधा दी जाएगी ।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train News In Hindi: मुंबई के लोगों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी की आधी रात को मध्य रेलवे चार स्पेशल लोकल ट्रेनें ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से देर रात तक चलने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
मध्य रेलवे से जानकारी के अनुसार, ये स्पेशल सेवाएं मेन लाइन और हार्बर लाइन दोनों पर चलेंगी, जिससे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में नए साल का जश्न मनाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा आसान और सुरक्षित होगी।
इस संबंध में मध्य रेलवे ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर एक स्पेशल लोकल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से सुबह 1.30 बजे रवाना होगी और मेन लाइन पर कल्याण सुबह 3.00 बजे पहुंचेगी। जबकि, एक और स्पेशल सर्विस कल्याण से सुबह 1.30 बजे रवाना होगी और सीएसएमटी सुबह 3.00 बजे पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
सभी स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें
हार्बर लाइन पर नए साल की स्पेशल सबअर्बन ट्रेन सीएसएमटी से सुबह 1.30 बजे निकलेगी और पनवेल सुबह 2.50 बजे पहुंचेगी। इसी तरह एक और स्पेशल ट्रेन पनवेल से सुबह 1.30 बजे निकलेगी और सीएसएमटी सुबह 2.50 बजे पहुंचेगी।
मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करते हुए यह भी साफ किया कि सभी चारों स्पेशल ट्रेनें अपने-अपने रूट के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन एक्स्ट्रा सेवाओं पर ध्यान दें और देर रात की यात्रा के लिए इनका इस्तेमाल करें। नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मध्य रेलवे प्रशासन ने बड़ी पहल की है।
बिना टिकट यात्रा करने वालों गिरेगी गाज
वहीं, त्योहारों के समय बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मध्य रेलवे ने गुरुवार को कहा कि उसने बिना परमिट और बिना टिकट यात्रा के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों ने आगे कहा कि हमने असली यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत टिकट चेकिंग अभियान को तेज कर दिया है।
पश्चिम रेलवे चलाएगा 8 अतिरिक्त लोकल
नववर्ष की पूर्व संध्या पर यात्रियों की बढ़ती भीड को देखते हुए ने विशेष व्यवस्था की है। 31 दिसंबर की रात चर्चगेट और विरार के बीच कुल 8 अतिरिक्त लोकल ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। इनमें 4 अप (अप) और 4 डाउन (डाउन) दिशाओं में होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये सभी लोकल ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी, जिससे देर रात तक यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें :- मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 186 iPhone के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
नए साल के जश्न के दौरान उपनगरीय इलाकों से दक्षिण मुंबई और अन्य प्रमुख क्षेत्रों की ओर आवागमन बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्टेशन स्टाफ के निर्देशों का सहयोग करें। अतिरिक्त लोकल सेवाओं से नववर्ष की रात यात्रा सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है।
